Petrol Diesel Price Cheaper by 14 rupees: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पेट्रोल-डीजन का सस्ता हो जाना हर किसी के लिए कितनी बड़ी खुशखबरी होगी। साथ ही यह राहत होगी। आज 50 किलोमीटर तक जाने के लिए भी आदमी का 500 रुपये का पेट्रोल निपट जाता है। तेल पिछले कुछ सालों में बहुत ऊपर गया। इससे लोगों की जेबों पर जबरदस्त असर पड़ा। हालांकि, अब जो खबर आ रही है, वह काफी बड़ी है। रिपोर्टों के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल 14 रुपये तक सस्ता हो सकता है। यह सुनने में ही काफी सुखद लग रहा है। एक बार जब हो जाएगा तो लोगों का खर्चा कुछ कम हो सकता है। तेल के सस्ता होने से खाने-पीने की चीजों के भी सस्ते होने के आसार हैं।
किस कारण आई ये खुशखबरी?
दरअसल, यह जो गिरावट होने का दावा किया जा रहा है, यह कच्चे तेल के दाम गिरने के चलते हो रहा है। बता दें कि इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) की कीमत जनवरी से निचले स्तर पर हैं। यह अब 81 डॉलर से नीचे आ गया है। अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।
इससे पहले तेल के दाम मई में कम हुए थे। खासतौर पर अब देखा जाए तो कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट से भारतीय रिफाइनरी अच्छी स्थिति में पहुंच जाएगी। इससे कच्चे तेल की औसत कीमत (इंडियन बास्केट) घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। वहीं, मार्च में ये 112.8 डॉलर थी। देखा जाए तो भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल के दाम पिछले 8 महीनों में 31 डॉलर तक कम हो गए हैं।
वहीं, SMC Global कहता है कि क्रूड में 1 डॉलर की गिरावट देश की तेल कंपनियों को रिफाइनिंग पर प्रति लीटर 45 पैसे की बचत कराता है। इसके हिसाब से तेल की कीमतों में 14 रुपये सस्ता होने की बात कही जा रही है। हालांकि, क्या ये कटौती एक बार में होगी, इसको लेकर कुछ साफ नहीं है।
अभी और भी सस्ता होगा कच्चा तेल
एक्सपर्ट की माने तो उनका कहना है कि अभी और भी सस्ता हो सकता है कच्चा तेल। बताया गया कि ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे ही अगर कमी आती गई तो जरूर दाम कम हो जाएंगे। इससे कंपनियों का घाटा तो खत्म होगा ही बल्कि मुनाफा भी बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
कनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
2 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
3 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
4 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
13 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
13 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
15 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
16 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines