---विज्ञापन---

बिजनेस

Petrol Diesel Price: बड़ी खबर! 14 रुपए तक सस्ता हो रहा है पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी ने दी खुशखबरी

Petrol Diesel Price Cheaper by 14 rupees: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पेट्रोल-डीजन का सस्ता हो जाना हर किसी के लिए कितनी बड़ी खुशखबरी होगी। साथ ही यह राहत होगी। आज 50 किलोमीटर तक जाने के लिए भी आदमी का 500 रुपये का पेट्रोल निपट जाता है। तेल पिछले कुछ सालों में […]

Petrol Diesel Price Cheaper by 14 rupees: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पेट्रोल-डीजन का सस्ता हो जाना हर किसी के लिए कितनी बड़ी खुशखबरी होगी। साथ ही यह राहत होगी। आज 50 किलोमीटर तक जाने के लिए भी आदमी का 500 रुपये का पेट्रोल निपट जाता है। तेल पिछले कुछ सालों में बहुत ऊपर गया। इससे लोगों की जेबों पर जबरदस्त असर पड़ा। हालांकि, अब जो खबर आ रही है, वह काफी बड़ी है। रिपोर्टों के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल 14 रुपये तक सस्ता हो सकता है। यह सुनने में ही काफी सुखद लग रहा है। एक बार जब हो जाएगा तो लोगों का खर्चा कुछ कम हो सकता है। तेल के सस्ता होने से खाने-पीने की चीजों के भी सस्ते होने के आसार हैं।

किस कारण आई ये खुशखबरी?

दरअसल, यह जो गिरावट होने का दावा किया जा रहा है, यह कच्चे तेल के दाम गिरने के चलते हो रहा है। बता दें कि इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) की कीमत जनवरी से निचले स्तर पर हैं। यह अब 81 डॉलर से नीचे आ गया है। अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

---विज्ञापन---

इससे पहले तेल के दाम मई में कम हुए थे। खासतौर पर अब देखा जाए तो कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट से भारतीय रिफाइनरी अच्छी स्थिति में पहुंच जाएगी। इससे कच्चे तेल की औसत कीमत (इंडियन बास्केट) घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। वहीं, मार्च में ये 112.8 डॉलर थी। देखा जाए तो भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल के दाम पिछले 8 महीनों में 31 डॉलर तक कम हो गए हैं।

---विज्ञापन---

वहीं, SMC Global कहता है कि क्रूड में 1 डॉलर की गिरावट देश की तेल कंपनियों को रिफाइनिंग पर प्रति लीटर 45 पैसे की बचत कराता है। इसके हिसाब से तेल की कीमतों में 14 रुपये सस्ता होने की बात कही जा रही है। हालांकि, क्या ये कटौती एक बार में होगी, इसको लेकर कुछ साफ नहीं है।

अभी और भी सस्ता होगा कच्चा तेल

एक्सपर्ट की माने तो उनका कहना है कि अभी और भी सस्ता हो सकता है कच्चा तेल। बताया गया कि ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे ही अगर कमी आती गई तो जरूर दाम कम हो जाएंगे। इससे कंपनियों का घाटा तो खत्म होगा ही बल्कि मुनाफा भी बढ़ेगा।

First published on: Nov 30, 2022 03:25 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola