Petrol, Diesel Prices Announced Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई 9-10% की तेजी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है. लेकिन राहत की बात यह है कि भारतीय तेल कंपनियों ने आज 3 मार्च को घरेलू कीमतों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं की है. आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) $80 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, फिर भी भारत में दाम न बढ़ने के पीछे क्या कारण है?
Strait of Hormuz में तनाव: $100 के पार जा सकता है कच्चा तेल, क्या भारत ने तलाशे नए विकल्प?
तेल विपणन कंपनियों जैसे कि HPCL, BPCL, IOCL ने पिछले कुछ महीनों में अच्छा मुनाफा कमाया है, जिससे वे फिलहाल कीमतों में बढ़ोत्तरी को सोख (Absorb) रही हैं. दूसरी ओर सरकार फिलहाल महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए टैक्स कटौती या कंपनियों को दाम न बढ़ाने का सुझाव दे सकती है. वहीं भारत अपने पुराने स्टॉक और रणनीतिक भंडार का इस्तेमाल कर तत्काल कीमतों को बढ़ने से रोक रहा है. लिहाजा, भारत में पेट्रोल डीजल के दाम पर अभी फिलहाल कोई असर नहीं दिख रहा है.
Gold Rate Today: सोने में रिकॉर्डतोड़ तेजी! युद्ध की आहट से भाव ₹1.70 लाख के पार
क्या है आज पेट्रोल डीजल के भाव
क्या आगे बढ़ेंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान-इजरायल संकट और गहराता है और कच्चा तेल $90 के पार जाता है, तो तेल कंपनियां इस बोझ को ज्यादा समय तक नहीं उठा पाएंगी. ऐसे में आने वाले हफ्तों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
आज के लिए क्या है अपडेट?
राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मामूली 10 से 50 पैसे का बदलाव देखने को मिला है, जो मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और स्थानीय वैट (VAT) के कारण है. बड़े महानगरों में कीमतें फिलहाल कल वाली ही बनी हुई हैं. फिलहाल पैनिक की जरूरत नहीं है, तेल की कीमतें आज स्थिर हैं. लेकिन वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए आने वाले दिनों में सतर्क रहना जरूरी है.
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 hr ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
2 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
2 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
4 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
6 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
18 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
22 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
23 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines