Personal Loan Tips: बैंक की ओर से कई तरह के लोन दिए जाते हैं जिनमें से एक पर्सनल लोन भी है। बैंक या फाइनेंशियल कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले पर्सनल लोन के लिए आपको किसी भी सिक्योरिटी या कोलेटरल की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा लोन में लिए गए पैसों का इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं और इसके लिए किसी तरह की पाबंदी भी नहीं होती है। हालांकि, ये लोन लेना तभी ज्यादा सही है जब आपको असल में बहुत ज्यादा जरूरत है और आपके पास कोई दूसरा ऑप्शन न हो। इसका एक मुख्य कारण पर्सनल लोन पर लगने वाला अधिक इंटरेस्ट रेट है।
जी हां, पर्सनल लोन भले ही कई जरूरतों को पूरा कर सकता है, लेकिन इस पर लगने वाला ब्याज आपकी जेब पर काफी भार डाल सकता है। इसे लेकर तब ज्यादा महंगे का सौदा हो सकता है जब आप पर्सनल लोन लेने (Personal Loan Mistakes) के दौरान कुछ गलतियां कर बैठे या कहें कि कुछ खास बातों पर ध्यान न दें। आज हम आपको ऐसी ही 5 बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
सिबिल स्कोर चेक करना जरूरी
लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर को चेक करना जरूरी होना चाहिए। अच्छे सिबिल स्कोर के न होने पर लोन नहीं मिलता है और अगर कोई लोन देने का दावा करे तो वो एक फ्रॉड भी हो सकता है। किसी भी ब्रोकर से लोन लेने की बजाए एक बार बैंक जाएं और वहां पर्सनल लोन के बारे में जानकारी हासिल करें।
पहले ही जान लें ब्याज रेट
अक्सर लोग पर्सनल लोन लेने की जल्दबाजी में ये ध्यान ही नहीं देते कि उस पर कितना ब्याज लिया जा रहा है, जिससे बाद में सिवाय पछतावे के कुछ हासिल नहीं हो पाता है। इसलिए जरूरी है कि आप जिस बैंक या फाइनेंशियल कंपनी से पर्सनल लोन ले रहे हैं उन से जान लें कि कितने इंटरेस्ट चुकाने के साथ पर्सनल लोन मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- ये बैंक दे रहे हैं सस्ता कर्ज, फटाफट लोन चुकाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
मंथली ईएमआई करें पता
पर्सनल लोन लेने से पहले ये जरूर सुनिश्चित करें कि आप लोन की रकम चुका सकेंगे और इसे चुकाने की जो मंथली ईएमआई होगी क्या उसे आप चुकाने में सक्षम है भी या नहीं। इसलिए पहले पर्सनल लोन की मंथली ईएमआई का भी पता कर लें।
अधिक अवधि, अधिक रिपेमेंट
अक्सर हम अधिक अवधि के साथ पैसे चुकाने का सोचते हैं, जिससे थोड़ी-थोड़ी रकम आराम से लौटा सकें, चाहे उसके लिए कई साल क्यों न लग जाए। हालांकि, ऐसा फैसला आपकी जेब पर ही भार डालता है। जाने अनजाने में आप अधिक पैसा लौटा रहे होते हैं। ज्यादा अवधि में कम रकम का भुगतान करते हैं तो कैलकुलेशन करने पर आपको खुद पता चल जाएगा कि आपने ब्याज के साथ कितनी ज्यादा रकम चुका दी है।
जानकारी छुपाने से रिजेक्ट हो सकता है लोन
पर्सनल लोन लेना है लेकिन जब बैंक आप से कुछ डिटेल्स मांग रहा है तो आप उसे छुपा देते हैं तो इससे आपका नुकसान हो सकता है। अगर आपने कहीं और से भी लोन ले रखा है या किसी वजह से पैसे फंसे हुए है और अगर मौजूदा देनदारियों के बारे में बैंक को पता चलता है तो वो आपका पर्सनल लोन रिजेक्ट भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सरकार दे रही है कुछ ही मिनटों में घर बैठे Loan; जानिए कैसे?
डिस्क्लेमर: ऊपर बताई गई जानकारी सिर्फ आपको सतर्क करने के लिए है। इन बातों पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
2 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
3 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
18 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
22 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
23 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
23 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines