Personal Loan Tips : अगर आप पर्सनल लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो पहले कुछ बातों को जरूर जान लें। कई बार जानकारी न होने पर पर्सनल लोन की एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकती है। वहीं अगर आप लोन के लिए बार-बार अप्लाई करेंगे तो इससे आपके सिबिल स्कोर पर बुरा असर पड़ेगा और फिर आप कुछ समय के लिए लोन के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।
इन टिप्स को करें फॉलो
1. जरूरत देखें
आप पर्सनल लोन किस लिए ले रहे हैं, पहले इसकी जरूरत देखें। काफी लोग शादी या पढ़ाई के लिए पर्सनल लोन लेते हैं जो सही नहीं है। अगर आप शादी के लिए लोन लेना चाहते हैं तो काफी बैंक या NBFC कंपनी इसके लिए अलग से लोन की सुविधा देती हैं। वहीं पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन मिलता है। इन लोन की ब्याज दर पर्सनल लोन के मुकाबले कम होती है। इसलिए बेहतर होगा कि जैसी जरूरत, वैसा ही लोन लें।
2. क्रेडिट स्कोर ध्यान रखें
लोन के लिए अप्लाई करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर लें। अगर क्रेडिट स्कोर कम है तो कई बार इसकी वजह से भी लोन एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाती है। दरअसल, पर्सनल लोन के लिए सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर काफी मायने रखता है। यह तीन अंकों की एक संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है। यह संख्या जितनी ज्यादा होगी, क्रेडिट स्कोर उतना ही अच्छा माना जाएगा और लोन मिलने के आसार उतने ही बढ़ जाते हैं। वेबसाइट cibil.com पर जाकर सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं।
Personal Loan
3. आमदनी की जानकारी दें
जब भी पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें, उसमें अपनी आमदनी की पूरी और सही जानकारी दें। अगर सैलरी के अलावा दूसरी चीजों से भी आय है तो उसकी भी जानकारी दें। ऐसा करने से लोन की रकम बढ़ सकती है। दरअसल, ज्यादातर बैंक जब लोन देते हैं तो इस बात का ध्यान रखते हैं कि लोन की EMI उस शख्स की मासिक आमदनी से 80 फीसदी से ज्यादा न हो। अगर आपकी सैलरी 50 हजार रुपये महीने है तो आपको इतना ही लोन मिलेगा जिसकी EMI 40 हजार रुपये से ज्यादा न हो। वहीं अगर आप आमदनी के दूसरे सोर्स बता देते हैं तो आपको लोन की रकम ज्यादा भी मिल सकती है।
4. एलिजिबिलिटी ध्यान रखें
लोन के लिए अप्लाई करते समय अपनी एलिजिबिलिटी का भी ध्यान रखें। दरअसल, ज्यादातर बैंक या NBFC उन्हीं लोगों को पर्सनल लोन देते हैं जिनकी सैलरी कम से कम 20 हजार रुपये हो। हालांकि मिनिमम सैलरी की एलिजिबिलिटी अलग-अलग बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अगर किसी शख्स की सैलरी 18 हजार रुपये महीने है और वह 20 लाख रुपये के लोन के लिए अप्लाई करेगा तो उसकी एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाएगी। क्योंकि लोन की EMI उस शख्स की सैलरी से बहुत ज्यादा होगी।
Personal Loan
यह भी पढ़ें : Success Story of Mugdha Pradhan : मरने के ख्याल आने से लेकर 66 करोड़ की कंपनी तक का सफर, प्रेरणायक है मुग्धा की कहानी
5. एक साथ कई आवेदन न करें
जब भी आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक आपका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं। जब-जब क्रेडिट स्कोर चेक किया जाता है तो क्रेडिट रिपोर्ट में इस बारे में पूरी जानकारी आ जाती है। साथ ही क्रेडिट स्कोर भी कम होता जाता है। ऐसे में जब आप एक साथ कई आवेदन करेंगे या बार-बार करेंगे तो इससे बैंक को गलत मैसेज जाता है और आपकी एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकती है।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
10 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
12 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
12 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
13 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
15 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
16 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
17 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
18 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
18 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines