Personal Loan vs Overdraft: जब हम किसी फाइनेंशियल प्रॉब्लम में फंसते हैं और हमें पैसों की जरूरत होती है तो सबसे पहले लोग या तो क्रेडिट कार्ड के बारे में सोचते हैं या पर्सनल लोन की तरफ रुख करते हैं। ये ऐसी स्थिति में होता है जब हमारे पास कोई सेविंग या इमरजेंसी फंड नहीं होता है। ऐसे में बैंक आपको आसानी से पर्सनल लोन देते हैं। मगर इसपर आपको ज्यादा इंटरेस्ट देना पड़ता है। यह भले उस समय आपकी जरूरत को पूरा कर देते हैं, लेकिन आपके ऊपर एक एक्स्ट्रा बोझ बढ़ जाता है। ऐसे में आप पर्सनल लोन की जगह पर ओवरड्राफ्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या होता है ओवरड्राफ्ट?
जानकारी के लिए बता दें कि लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक अपने कस्टमर को ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। बैंक आपके करंट अकाउंट, सैलरी अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट पर ओवरड्राफ्ट ऑफर करते हैं। इसके तहत कस्टमर्स अपनी जरूरत के हिसाब से कैश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सीधे शब्दों में कहें तो ओवरड्राफ्ट भी एक तरह का लोन है, जो आपके अकाउंट से जुड़ा रहता है। आपको बता दें कि कई बैंक आपको अपने शेयर, बॉन्ड और इंश्योरेंस पॉलिसी के बदले भी ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। इसके तहत आप जरूरत पड़ने पर आप पैसे ले सकते हैं और बाद में इसे वापस कर सकते हैं।
loan
ओवरड्राफ्ट लेने का तरीका
सबसे पहला सवाल है कि यह सुविधा किसको मिल सकती है। बता दें कि बैंक कुछ कस्टमर को पहले से ही ओवर ओवरड्राफ्ट की सुविधा देती है। वहीं कुछ कस्टमर्स को इसके लिए बाद में बैंक से परमिशन लेनी होती है। इसके लिए आप बैंक के ऑनलाइन पोर्टल या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं या बैंक में अप्लाई कर सकते हैं।
ओवरड्राफ्ट सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड दो ऑप्शन में आता है और कुछ बैंक इसके लिए प्रोसेसिंग फीस भी लेते हैं। सिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट की बात करें तो इसके लिए कस्टमर को सिक्योरिटी के लिए अपने शेयर, बॉन्ड, एफडी, घर, इंश्योरेंस पॉलिसी को रखना पड़ता है। वहीं अगर अनसिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट की बात करें तो यह सुविधा उस समय काम आती है, जब आपके पास ऊपर बताए गए कोई ऑप्शन न हो और आपको पैसे की जरूरत हो। ऐसी में आप सिक्योरिटी के बिना भी बैंक से पैसा लिया जा सकता है। अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपने बैंक से पता कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
आज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
42 mins agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
2 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
4 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
16 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
21 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines