Personal Loan Can Help For Dream Vacation : हर शख्स की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी अपनी ड्रीम डेस्टिनेशन पर घूमने जाए। इसमें काफी लोग सफल हो जाते हैं और काफी लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। जिन लोगों का सपना अधूरा रहता है उसमें सबसे बड़ा कारण पैसों का नहीं होना होता है। अच्छी जॉब होने के बाद भी कई बार पैसों का इंतजाम नहीं हो पाता है जिससे ड्रीम डेस्टिनेशन पर छुट्टियां बिताने का सपना पूरा नहीं हो पाता। अगर आपका भी सपना पूरा नहीं हुआ है तो पर्सनल लोन लेकर इस सपने को पूरा कर सकते हैं। हालांकि इसके कुछ फायदे और नुकसान, दोनों हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप घूमने जाने के लिए पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो कई बातों का ध्यान रखना होगा। नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। लोन लेने से पहले इन बातों को जान लें:
जरूरत जानें: पर्सनल लोन लेने से पहले यह बात जान लें कि आपको कितने लोन की जरूरत रहेगी। इसके लिए आने-जाने का किराया, होटल में रुकने का किराया, खाने-पीने में होने वाला खर्च आदि शामिल करें। जो भी अनुमानित खर्च हो, उसमें 10 से 15 फीसदी अतिरिक्त रकम जोड़ लें। दरअसल, ट्रैवलिंग पर जाने के दौरान कई प्रकार के ऐसे खर्च हो जाते हैं जो लिस्ट में नहीं होते। अब जो भी अनुमानित खर्च हो, उतने का ही लोन लें।
ब्याज दर : पर्सनल लोन की ब्याज दर दूसरे किसी भी प्रकार के लोन की ब्याज दर के मुकाबले ज्यादा होती है। इस प्रकार के लोन अनसिक्योर्ड लोन में आते हैं क्योंकि बैंक लोन की रकम देने के बदले कोई चीज गिरवी नहीं रखवाती। यही वजह है कि इनकी ब्याज दर ज्यादा होती है। अप्लाई करते समय किसी भी एक बैंक की ब्याज पर भरोसा न करें। इसके लिए पहले अलग-अलग बैंकों की वेबसाइट पर जाकर पर्सनल लोन की ब्याज दर जान लें। जो बैंक कम ब्याज पर लोन ले रहा हो, वहीं अप्लाई करें। ध्यान रखें कि एक ही समय में एक से ज्यादा बैंको में अप्लाई न करें। इससे सिबिल स्कोर खराब होता है।
छुट्टियां मनाने जाने के लिए पर्सनल लोन ले सकते हैं।
ट्रैवलिंग के लिए पर्सनल लोन लेने के फायदे
- अगर क्रेडिट स्कोर अच्छा है और सैलरी 20 हजार रुपये महीने से ज्यादा है तो पर्सनल लोन मिलने में काफी आसानी होती है। कई बार तो यह कुछ घंटे में ही मिल जाता है।
- लोन लेने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही हो जाती है।
- लोन को चुकाने के लिए भी पार्ट पेमेंट का ऑप्शन मिल जाता है। यानी अगर आपके पास बोनस या किसी दूसरी जगह से फंड आ गया है तो उसे लेकर लोन की रकम और चुकाने की समय, दोनों कम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पर्सनल लोन लेना है तो भूलकर भी करें ये 5 गलतियां, रिजेक्ट हो जाएगी एप्लिकेशन
…लेकिन नुकसान भी कम नहीं हैं
- पर्सनल लोन लेने के कई नुकसान भी हैं। इस लोन पर काफी ब्याज लिया जाता है। कई बार जितना लोन लेते हैं, उससे दोगुनी रकम तक चुकानी पड़ जाती है।
- पर्सनल लोन लेने का मतलब है कि कर्ज बढ़ना। हर महीने EMI चुकाने का बोझ बढ़ जाता है। अगर कोई EMI नहीं चुका पाए तो इस पर ब्याज काफी लगता है।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
5 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
6 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
7 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
8 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
9 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
13 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
14 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
14 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines