Pensioners Deadline: इन पेंशनधारकों को छोड़कर बाकी सब इस तारीख तक जमा कर दें अपना life certificate, वरना पेंशन बंद!

PENSION

Pensioners Deadline: सरकारी पेंशनभोगियों के लिए वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समय सीमा 30 नवंबर, 2022 है। पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि इस माह के अंत, यानी 30 नवंबर है। हालांकि, यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होता है, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

ईपीएफओ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के अनुसार, ‘ईपीएस’95 पेंशनभोगी अब किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, जो जमा करने की तारीख से 1 वर्ष के लिए वैध होगा।’

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

ट्वीट के मुताबिक, ईपीएस 95 के तहत पेंशनभोगी किसी भी समय जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं, जो जमा करने की तारीख से एक साल तक वैध रहेगा। तो, अगर आपने पिछले साल अपना जीवन प्रमाण पत्र 31 दिसंबर को जमा किया था, तो इस साल भी आपको उसी तारीख को या उससे पहले जमा करना होगा। यदि आप इसे समय सीमा तक जमा नहीं करते हैं तो आपको जनवरी 2023 से पेंशन भुगतान मिलना बंद हो जाएगा।

विज्ञापन

जीवन प्रमाण पत्र पिछले जमा करने की तारीख से 12 महीने के लिए वैध है। इससे पहले, सभी ईपीएस पेंशनरों को नवंबर महीने में डीएलसी जमा करना आवश्यक था। इसके परिणामस्वरूप लंबी कतारों और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए ज्यादा लोगों की संख्या के कारण पेंशनभोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

विज्ञापन

इन जगहों पर ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

  • पेंशन वितरण बैंक
  • कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी)
  • आईपीपीबी/भारतीय डाकघर/डाकिया
  • उमंग ऐप
  • निकटतम ईपीएफओ कार्यालय

अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ