Indian Government Pension Schemes: सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जिसमें PF और पेंशन शामिल हैं। अब खबर सामने आई है कि सरकार इस तरह की सुविधाएं डिलीवरी बॉय (गिग वर्कर्स) और कैब ड्राइवर्स के लिए भी लाने का प्लान बना रही है। इसके लिए नई पॉलिसी तैयार की जाएगी जिसके लिए मंत्रालय में काम किया जा रहा है।
पेंशन PF की होगी सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल इकनॉमिक पॉलिसी फोरम में लेबर मिनिस्ट्री की सेक्रेटरी सुमिता डावरा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों के लिए काम कर रहा है। वर्कर्स की सोशल सिक्योरिटी कवरेज को लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि अगर ये पॉलिसी बन जाती है तो गिग वर्कर्स पेंशन और पीएफ के दायरे में शामिल हो जाएंगे। इसके लिए बड़ी कंपनियों जैसे स्विगी, जोमैटो से भी बात की जा रही है।
ये भी पढ़ें: समय पर नहीं की रिटायरमेंट की प्लानिंग? अब भी है मौका, हर महीने मिलेगी 50 हजार की पेंशन
इस तरह की जानकारी पहले लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्टर मनसुख मांडविया भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि गिग वर्कर्स के लिए सोशल सिक्योरिटी बेनेफिट्स देने के लिए पॉलिसी लाने की तैयारी की जा रही है, जो पूरे देश में लागू होगी।
गिग वर्कर्स कौन?Dilevry
गिग वर्कर वे लोग होते हैं जो शॉर्ट टर्म और प्रोजेक्ट बेस्ड नौकरियां करते हैं। इन लोगों को अक्सर इंडिपेंडेंट कॉन्ट्रैक्टर के रूप में बांटा जाता है। गिग वर्कर्स अपने काम का समय या घंटे खुद ही तय कर सकते हैं। इनको घर से काम करने की भी अनुमति होती है।
10 सालों में रोजगार
सुमिता डावरा तमाम जानकारियों के साथ ये भी बताया कि भारत ग्लोबल वर्कफोर्स में बड़ा योगदान करने वाला है। आने वाले 10 सालों में दुनिया में आने वाली वर्कफोर्स में करीब 24 फीसदी योगदान भारत का रहेगा। 2030 तक देश की कुल आबादी का 65 फीसदी हिस्सा कामकाजी होगा। डावरा ने आगे कहा कि दुनिया में लेबर शॉर्टेज कम करने में भारत का अहम योगदान होगा।
ये भी पढ़ें: बड़े सरकारी डॉक्टर से कैसे मुफ्त में कराएं इलाज, ट्रिक जान लें आज, लाइन में लगने की जरूरत नहीं
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
6 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
7 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
9 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
9 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
11 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
11 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines