Best Pension Plan: हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट पर उसकी जेब भरी रहे। उसके पास इतना पैसा हो कि किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। इस तरह की चाहत पूरी करने के लिए प्लानिंग करनी होती है और इस प्लानिंग की टाइमिंग बेहद अहम है। हालांकि, अगर आप अपने करियर के शुरुआती दिनों में इससे चूक गए हैं, तो अब भी आपके पास मौका है।
चैन से कटेगा बुढ़ापा
नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) सरकार की तरफ से शुरू की गई एक बेहतरीन स्कीम है। इसमें 18 वर्ष से 70 वर्ष तक के उम्र तक निवेश किया जा सकता है। यदि आप शुरुआत में रिटायरमेंट की कोई सही योजना बनाने से चूक गए हैं और अब आपकी उम्र 40 की दहलीज पर पहुंच गई, तो भी यह स्कीम आपको बुढ़ापे में अच्छी रकम दे सकती है. चलिए आपको बताते हैं कैसे।
यह भी पढ़ें – Savings Account से ट्रांजैक्शन के क्या हैं नियम! कहीं आप इनकम टैक्स की रडार में तो नहीं?
यह है मौजूदा व्यवस्था
NPS स्कीम मार्केट से लिंक्ड है, यानी इसमें मिलने वाला रिटर्न बाजार आधारित होता है। इसमें आप जो भी निवेश करते हैं वो पैसा दो हिस्सों में बंट जाएगा। रिटायरमेंट पर आप 60 प्रतिशत राशि एकमुश्त प्राप्त कर सकते हैं, जबकि 40% एन्युटी में जाता है. इसी 40 प्रतिशत अमाउंट से आपकी पेंशन तैयार होती है। यह स्कीम पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा संचालित है।
हर महीने इतना निवेश
यदि आप आप 40 की उम्र में हैं पचास हजार रुपए प्रति माह पेंशन चाहते हैं, तो NPS से आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि, उस स्थिति में आपको निवेश ज्यादा करना होगा। 40 की उम्र में आपको हर महीने कम से कम 15000 रुपए महीने निवेश करना होगा। 65 साल की उम्र तक आपको अपने इस इन्वेस्टमेंट को जारी रखना होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो आप 15000 रुपए महीना 25 सालों तक निवेश करेंगे।
ऐसे होगा पेंशन का इंतजाम
यदि आपके इस इन्वेस्टमेंट को कैलकुलेट किया जाए, तो यह 45 लाख रुपए होगा। मान लीजिये कि आपको निवेशित राशि पर 10% के हिसाब से ब्याज मिलता है, तो कुल ब्याज राशि 1,55,68,356 रुपए होगी। इस हिसाब से आपका (45,00,000 + 1,55,68,356) 2,00,68,356 रुपए का कॉपर्स तैयार होगा। इस फंड का 60 प्रतिशत यानी करीब 1,20,41,013 रुपए आपको एकमुश्त मिल जाएंगे और शेष 40 प्रतिशत अमाउंट यानी 80,27,342 रुपए एन्युटी में जाएंगे। इस राशि पर 8 प्रतिशत का भी रिटर्न मिला तो आपकी मासिक पेंशन होगी 53,516 रुपए।
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
12 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
12 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
13 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines