PayU Gets RBI Nod as Payment Aggregator Business : फिनटेक कंपनी PayU का 15 महीने लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। रिजर्व बैंक ने कंपनी के ऊपर लगे उस बैन को हटा है जिसके तहत उसे पेमेंट एग्रीगेटर (PA) के रूप में काम करने और नए मर्चेंट को अपने साथ जोड़ने पर रोक लगी थी। अब कंपनी फिर से न केवल पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम कर सकेगी, बल्कि नए मर्चेंट भी जोड़ सकेगी। हाल ही में पेटीएम पर भी इसी तरह का बैन लगा है।
जानें- क्या है मामला
पिछले साल जनवरी में रिजर्व बैंक ने PA के रूप में काम करने की PayU की एप्लीकेशन को स्वीकार नहीं किया था। बैंक ने कहा था कि कंपनी का कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर काफी जटिल है। इसलिए वह फिर से आवेदन करे। इसके बाद कंपनी ने अपने ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन बिजनेस के लिए नए मर्चेंट को जोड़ना बंद कर दिया था।
Paytm पर भी लगा है बैन
इस तरह का बैन Paytm पर भी लगा है। इससे पहले Razorpay और Cashfree पर भी ऐसा ही बैन लगा था। इन दोनों कंपनियों को पिछले साल दिसंबर में ही मंजूरी मिल गई थी। हालांकि Paytm का मामला अभी भी लटका हुआ है।
इस कंपनी को भी मिली मंजूरी
PayU के अलावा एक और फिनटेक कंपनी को पेमेंट एग्रीग्रेटर के रूप में काम करने की अनुमति मिल गई है। यह कंपनी Cred है। अब Cred भी मर्चेंट को अपने साथ जोड़ सकेगी।
कंपनी लाना चाहती है IPO
कंपनी अपने रेवेन्यू में लगातार वृद्धि कर रही है। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 में 40 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू था। यह वित्त वर्ष 2021-22 से 31 फीसदी ज्यादा है। PayU कंपनी अपना विस्तार करने के लिए IPO भी लाना चाहती है। कंपनी के वित्त वर्ष 2023-24 के आंकड़े अभी आए नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : Paytm के बाद Google Pay और PhonePe पर सरकार की सख्त नजर, जानें क्या है पूरा मामला?
जानें- क्या है पेमेंट एग्रीगेटर
पेमेंट एग्रीगेटर ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट और मर्चेंट पेमेंट के लेनदेन की सुविधा मुहैया कराते हैं। दरअसल, ये थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर होते हैं। पेमेंट एग्रीगेटर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कार्डलेस EMI, UPI, बैंक ट्रांसफर आदि सुविधाएं देते हैं।
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
3 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
4 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
8 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
9 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
10 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
11 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
12 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
12 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
13 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines