Paytm Third Party UPI App License: संकटों के घेरे में पड़े पेटीएम को हाल ही में बड़ी राहत मिली है। कुछ दिनों पहले पेटीएम का पेमेंट्स बैंक खूब सुर्खियों में रहा, जिसके खिलाफ आरबीआई ने सख्त एक्शन लिया। हाल ही में, NPCI ने मल्टी-बैंक मॉडल के अंतर्गत थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर के रूप में वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को UPI सर्विसेज देने के लिए मंजूरी दे दी है।
चार बैंकों के साथ किया समझौता
इसका मतलब साफ है कि अब यूजर्स और बिजनेस करने वाले लोग बिना किसी रुकावट के UPI ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। इसमें चार बैंकों को जोड़ा गया है। इस लिस्ट में HDFC बैंक, एक्सिस बैंक (Axis Bank), यस बैंक (Yes Bank) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शामिल हैं। ये चारों बैंक OCL के लिए पीएसपी बैंक के रूप में काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: Paytm Fastag को लेकर नया अपडेट, 15 मार्च से पहले नए का प्रोसेस जान लें
जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। जिसके अंतर्गत अगर यूजर की Paytm UPI सर्विसेस पेटीएम पेमेंट बैंक से लिंक हैं तो वह 15 मार्च के बाद बंद हो जाएंगी।
RBI ने NPCI को एडवाइजरी जारी की थी
आरबीआई द्वारा पेटीएम की UPI सर्विस को बरकरार रखने के लिए NPCI से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया था। उन्होंने NPCI को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि Paytm सर्विस चलती रहे, इसके लिए NPCI हाई वॉल्यूम वाले यूपीआई ट्रांजेक्शन्स की क्षमता रखने वाले बैंकों के सर्टिफिकेशन की फैसिलिटी दे। इसके बाद, NPCI द्वारा अब पेटीएम को थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) का लाइसेंस दे दिया गया है।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
13 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
13 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
14 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
15 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines