Paytm Share: पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसपर लगे 5.49 करोड़ रुपये के जुर्माने का असर साफ देखने को मिल रहा है। इसकी पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में 2.50 परसेंट की गिरावट आई है। जानिए पूरी खबर क्या है।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 2.56 पेशेंट से गिरकर 414.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के टाइम में यह 3.61 परसेंट की गिरावट के साथ 410.05 रुपये पर आ गया। एनएसई पर यह 2.13 परसेंट की गिरावट के साथ 414.40 रुपये प्रति शेयर पर आ गया।
यह भी पढ़ें: Credit Card के जाल में नहीं फंस सकेंगे आप, इन बातों का रखें ध्यान
एक दिन पहले शेयरों में आया था उछाल
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में 5 परसेंट का उछाल आया। ऐसा तब हुआ जब कंपनी ने कहा कि बोर्ड द्वारा निर्भरता को कम करने के लिए पीपीबीएल के साथ अंतर-कंपनी समझौते को रोकने की मंजूरी दी।
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए नई मुसीबत खड़ी हुई है। वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन करने के लिए पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
फिर से गठित किया गया था बोर्ड
इस हफ्ते की शुरुआत में, विजय शेखर शर्मा ने पीपीबीएल के अंशकालिक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ दिया था और बैंक का बोर्ड फिर से गठित किया गया था। वित्त मंत्रालय ने हाल ही में बताया कि एफआईयू-इंडिया ने ऑनलाइन गैंबलिंग के आयोजन और सुविधा समेत अवैध कामों में लगी कुछ संस्थाओं और उनके बिजनेस के नेटवर्क से जुड़ी कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जानकारी लेने के बाद ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक का रिव्यू करना शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: 1 रुपया बना सकता है करोड़पति! रोज करें डबल और जोड़ें करीब 53 करोड़ रुपये, जानें पूरी कैलकुलेशन
आपको बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) तब मुश्किल में पड़ गया जब केंद्रीय बैंक ने उसे 29 फरवरी से ग्राहकों से नई फ्रेश डिपॉजिट लेना बंद करने का निर्देश दिया जो समय सीमा बाद में 15 मार्च तक बढ़ा दी गई।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
4 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
10 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
12 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
14 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
14 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
15 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
16 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
18 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
18 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines