Paytm Share Price: गुरुवार को पेटीएम के शेयर्स में 4% से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। जबकि बीते दिन 23 अक्टूबर बुधवार को कंपनी के शेयर्स में करीब 12% तक का उछाल आया था। पिछले 5 महीने की बात करें तो इस शेयर ने इन्वेस्टर्स को 120 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
वहीं, अब एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी के शेयर्स में अभी और ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है। यही नहीं इसका टारगेट प्राइस 900 रुपये तक बताया जा रहा है। इस वक्त कंपनी का शेयर 780 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है। Paytm के शेयर अचानक क्यों इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं इसके पीछे ये दो बड़ी वजह हो सकती हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
इन दो गुड न्यूज का शेयर पर असर
दरअसल, हाल ही में कंपनी को नए यूपीआई यूजर्स को जोड़ने की मंजूरी मिल गई है। एनपीसीआई ने यह मंजूरी दी है, जो पहले भारतीय रिजर्व बैंक के बैन के बाद से रुकी हुई थी। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से कंपनी को इस साल की शुरुआत में बड़ा झटका लगा था। लेकिन अब सभी गाइडलाइन्स और सर्कुलर को फॉलो करने के बाद कंपनी को फिर से नए यूपीआई यूजर्स को जोड़ने की मंजूरी मिल गई है। जिसका सीधा असर कंपनी के शेयर्स पर देखने को मिल रहा है। यही नहीं अपनी लिस्टिंग के बाद पहली बार कंपनी प्रॉफिट में आई है। पेटीएम ने दूसरी तिमाही में 928.3 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है। इन दो गुड न्यूज का शेयर पर सीधा असर दिख रहा है।
900 रुपये तक जाएगा Paytm का शेयर
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने पेटीएम के शेयर्स के लिए 900 रुपये तक का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा मार्केट वैल्यू से करीब 22% ज्यादा है। यह वृद्धि पेटीएम के व्यवसाय में सुधार और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दिख रही है। पिछले 5 महीनों में पेटीएम के शेयर्स में 120% से ज्यादा की तेजी आई है। इन्वेस्टर्स को उम्मीद है कि कंपनी आने वाले समय में और भी बेहतर परफॉर्म करेगी।
ये बड़ा पॉजिटिव साइन
सिटी का यह अनुमान पेटीएम के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है। इससे कंपनी के शेयर्स में और ज्यादा तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, इन्वेस्टर्स को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि शेयर बाजार में जोखिम हमेशा मौजूद रहता है और किसी भी कंपनी के शेयर्स की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : कच्चे तेल की कीमत में फिर आया उछाल, 3% तक बढ़ गए दाम; पेट्रोल-डीजल पर पड़ेगा असर?
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 hr agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
2 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
4 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
7 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
8 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines