Paytm Share Price: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बैन की खबर के बाद लगातार पेटीएम (One97 Communication) के शेयर गिर रहे हैं। सोमवार सुबह बाजार खुलने के बाद पेटीएम के शेयर में लोअर सर्किट लगा और यह 438.50 रुपये पर आकर रुका। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले पेटीएम का शेयर प्राइस 764 रुपये था, जो अब लगभग 50 हफ्ते के सबसे लोअर प्राइस पर है। जानकारों की मानें तो पिछले 2 सेशन से इसके शेयरों में तकरीबन 40 प्रतिशत की गिरावट आई है।
पेटीएम का मार्केट कैप कम होकर पहुंचा 27838 करोड़
एक रिपोर्ट के अनुसार अब गिरावट के बाद पेटीएम का मार्केट कैप कम होकर करीब 27838 करोड़ रुपये हो गया है। इतना ही नहीं बीएसई और एनएसई ने इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयरों के लिए लोअर सर्किट की सीमा 20 फीसदी से कम करके 10 फीसदी तक कर दी है। बता दें RBI ने हाल ही में Paytm Payment Banks प्रतिबंध लगाया है।
पेटीएम संस्थापक ने दिया था आश्वासन
इससे पहले पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में कंपनी के कर्मचारियों से वर्चुअल टाउन हॉल में बात की थी। कर्मचारियों को कंपनी में चल रही उठापटक के बीच उन्होंने आश्वासन दिया था कि हालत नियंत्रण में आ जाएंगे वह प्रतिबंध संबंधी आरबीआई के निर्देशों पर उससे बात कर रहे हैं। बता दें पेटीएम में करीब कुल 800 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। जानकारों की मानें तो हाल ही में यह कहा गया था कि अगर पेटीएम फंड से संबंधित गड़बड़ी का कोई नया मामला सामने आता है तो उस पर ईडी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करेगी। जिसके बाद शेयरों में गिरावट देखी गई है।
RBI ने पेटीएम पर इसलिए की कार्रवाई
रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने अपने पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में KYC के नियमों का पालन नहीं किया है। एक पेन कार्ड पर बड़ी संख्या में खाते ऑपरेट किए जा रहे हैं। यही वजह है कि आरबीआई ने पेटीएम पर कार्रवाई की है। जानकारों के अनुसार आरबीआई की इस कार्रवाई का असर से पेटीएम का शेयर प्राइस लगातार घट रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाली 29 फरवरी से पेटीएम की कई सुविधाएं बंद हो सकती हैं। जिससे बड़ी संख्या में पेटीएम यूजर्स पर इसका असर पड़ेगा।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
4 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
8 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
9 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
16 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
18 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines