Jefferies on Paytm Share: फिनटेक कंपनी पेटीएम के अगर आपने शेयर लिए हैं तो बड़ी खुशखबरी आपको मिलने वाली है। दरअसल Jefferies की तरफ से एक नई रिपोर्ट में पेटीएम को लेकर एक नई भविष्यवाणी कर दी गई है। जिसमें कंपनी के शेयर के अगले लेवल पर जाने की बात कही गई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस Jefferies क्या IGL के जैसे कहीं पेटीएम को झटका तो नहीं देने जा रहा।
ब्रोकरेज हाउस Jefferies का कहना ये है
दरअसल ब्रोकरेज हाउस Jefferies ने कहा है कि पेटीएम के लिए अगली 4 तिमाहियां अहम होने जा रहीं हैं। Jefferies का कहना है कि दुनिया की दिग्गज प्रॉफिटेबल फिनटेक में शामिल होगी पेटीएम। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पेटीएम की पॉलिसी का असर अभी तक इसके शेयर पर नहीं दिखाई दिया है।
यह भी पढ़ें- 2000 के नोट पर RBI का ताजा अपडेट, दूर रहें सोशल मीडिया पर चल रही फेक न्यूज से
one 91 communication के लिए भी है गुड न्यूज
रिपोर्ट में पेटीएम की पेरेंट कंपनी one 91 communication के लिए भी बोला गया है कि, Jefferies अब इस कंपनी को भी ट्रेक करेगा। साथ में इसे ‘बाय रेटिंग’ दी है। साथ में पेटीएम के शेयरों के लिए 1300 का टारगेट प्राइस दिया है, जोकि इसके बुधवार के बंद भाव से 37 फीसदी ज्यादा है। आपको बता दें कि पेटीएम का शेयर 948 रुपए पर बंद हुआ था।
Paytm पर दिखाई दे रहा है पॉजिटिव असर
ब्रोकरेज हाउस Jefferies की रिपोर्ट का असर पेटीएम के शेयर पर देखने को मिला है। शुक्रवार को शेयर 1.20 फीसदी के साथ बंद होकर 980.05 पर रहा। पिछले 5 दिनों में 39.70 अंकों का इजाफा शेयर में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि साल 2021 में कंपनी की तरफ से IPO लाया गया था। लेकिन अभी भी पेटीएम अपने इश्यू प्राइज से नीचे है शेयर। इश्यू प्राइस 2,080 रुपए से लेकर 2,150 रुपए पर था। यानी शेयर अभी भी 127 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है।
आगे रख सकते हैं या प्लानिंग
इसलिए अगर आपके पास पेटीएम के शेयर हैं तो जल्दबाजी में मुनाफा वसूली ना करें। शेयर में अपनी पॉजिशन को होल्ड पर रखें। साथ में अगर 1 साल से ज्यादा आपने शेयर रखा हुआ है तो आपकी बल्ले-बल्ले होने वाली है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
8 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
9 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
10 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
10 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
11 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
14 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
14 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
16 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
16 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines