Paytm Refund Money On Failed Transaction Process: आजकल जमाना इतना डिजिटल हो गया है कि लोग कैश छोड़कर ऑनलाइन पेमेंट करना ज्यादा आसान मानते हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए पेटीएम देशभर में काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऑनलाइन पेमेंट करना जितना आसान है उतना ही परेशान करने वाला भी बन सकता है। कई बार पेटीएम से पेमेंट करते टाइम पैसे तो कट जाते हैं लेकिन जिसे भेजने थे उसे मिल नहीं पाते। ऐसे में व्यक्ति को क्या करना चाहिए?
पेटीएम से अगर ट्रांजेक्शन करते टाइम आपका ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप इसके लिए शिकायत कर सकते हैं। आमतौर पर जब ऑनलाइन पेमेंट फेल हो जाता है तो कटा हुआ पैसा तुरंत वापस आ जाता है। अगर ऐसा नहीं होता तो इसकी शिकायत पेटीएम ऐप से की जा सकती है।
पेटीएम ऐप से कैसे करें शिकायत?
- सबसे पहले पेटीएम ऐप को खोलें।
- उसके बाद ‘हेल्प एंड सपोर्ट ऑप्शन’ पर जाएं।
- कैटेगरी चुनकर ऑर्डर पर जाएं और शिकायत दर्ज करें।
- शिकायत का स्टेटस भी ट्रैक किया जा सकता है।
- स्टेटस चेक करने के लिए आपको हेलमेट सपोर्ट के ऑप्शन में जाना होगा।
- इसमें रीसेंट टिकट्स का ऑप्शन दिखेगा।
- उस टिकट पर क्लिक करें और इस तरह आप अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
https://youtu.be/gbwtQg1xOhQ?feature=shared
यह भी पढ़ें: Paytm के लाखों यूजर्स के लिए राहत, NPCI से मिला लाइसेंस, चार बड़े बैंकों के साथ समझौता
कॉल करके कैसे करें शिकायत?
पेटीएम से ट्रांजेक्शन करते समय अगर आपके पैसे बीच में ही अटक जाते हैं, मतलब आपके पास से कटकर सामने वाले के पास नहीं जाते तो इसके लिए कॉल करके भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इसके लिए आप कस्टमर केयर पर कॉल कर सकते हैं।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 0120-4456-456 नंबर पर कॉल करें।
- इसके बाद शिकायत अधिकारी से बात करनी होगी
- शिकायत अधिकारी को अपनी शिकायत से जुड़ी सारी जानकारी दे दें।
- शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक शिकायत नंबर दिया जाएगा।
- इससे आप अपनी शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।
अगर यहां शिकायत का समाधान न निकले तो आरबीआई की हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
5 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
10 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
13 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
14 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
16 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
18 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
20 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
20 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines