Some Paytm Wallets Will Be Closed From 20 July : अगर आप पेटीएम वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। पेटीएम 20 जुलाई से कुछ पेटीएम वॉलेट बंद करने जा रही है। ऐसे में हो सकता है कि आपका भी वॉलेट अकाउंट बंद हो जाए। हालांकि अकाउंट बंद करने से पहले कंपनी ने कस्टमर्स को कुछ समय दिया है। अगर यूजर्स कंपनी के बताए काम को कर लेते हैं तो उनका अकाउंट बंद नहीं किया जाएगा।
इन यूजर्स का होगा अकाउंट बंद
पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने कहा है कि वे पेमेंट्स बैंक वॉलेट यूजर्स जिनके अकाउंट एक साल से एक्टिव नहीं हैं और जीरो बैलेंस है, उन्हें 20 जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। हालांकि अकाउंट बंद करने से पहले ऐसे यूजर्स को कंपनी की ओर से एक मेसेज भेजा जाएगा ताकि वे अपना वॉलेट एक्टिव कर सकें। कंपनी ने इस बारे में वेबसाइट पर भी जानकारी दी है।
कुछ यूजर्स के पेटीएम वॉलेट अगले महीने से हो जाएंगे बंद।
रिजर्व बैंक ने लगा रखी है रोक
पेटीएम के पेमेंट बैंक पर अभी रिजर्व बैंक ने रोक लगा रखी है। रिजर्व बैंक ने मार्च में कंपनी से कहा था कि 15 मार्च के बाद अब न तो कोई नया अकाउंट खोला जाएगा और न ही इसके रकम जोड़ी जाएगी। हालांकि इनके अकाउंट में पहले से रकम है, उन पर इसका कोई असर नहीं होगा और वे पहले की तरह इसे इस्तेमाल करते रहेंगे।
Zomato के साथ बातचीत
हाल ही में खबर आई थी कि पेटीएम अपने मूवी और इवेंट टिकटिंग बिजनस को बेचने की तैयारी में है। कंपनी इसके लिए फूड चेन कंपनी जोमैटो के साथ बातचीत कर रही है। जोमैटो ने भी इसे कंफर्म किया है। हालांकि अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह डील अंतिम चरण में है। कहा जा रहा है कि पेटीएम अपने नॉन-कोर एसेट्स को बेचने पर काम कर रहा है ताकि वह कुछ फंड जुटा सके। जोमैटो के साथ डील पूरी होने पर कंपनी को 2000 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।
पेटीएम पर एक के बाद एक मुसीबत
पेटीएम इन दिनों मुसीबतों का सामना कर रही है। एक तरफ जहां पेटीएम के शेयर लिस्टिंग के बाद से काफी गिर गए हैं तो वहीं कंपनी से काफी सीनियर लोग इस्तीफा दे रहे हैं। कंपनी ने अपने घाटे को पूरा करने के लिए कंपनी से छंटनी भी शेयर कर दी है। कंपनी की छंटनी प्रक्रिया पर एम्प्लाॅई से सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़ें : Paytm छंटनी को लेकर चर्चा में, कंपनी ने जबरदस्ती लिया इस्तीफा, निकाले कर्मचारी ने सुनाई दास्तां
संबंधित खबरें
1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
2 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
3 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
4 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
4 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
5 hrs agoसरकार ने E-85 और 100% एथनॉल ईंधन को दी हरी झंडी, क्या सस्ता होगा पेट्रोल?
5 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
22 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
23 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines