Mukesh Ambani Jio Financial may acquire Paytm Payments Bank Wallet: मुश्किल दौर से गुजर रही कंपनी पेटीएम को देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी सहारा देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी पेटीएम का अधिग्रहण करने वाले हैं। रिजर्व बैंक की सख्ती के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक का भविष्य खतरे में है। यहां तक कि उसका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। अंबानी के पीटीएम वॉलेट का अधिग्रहण करने की खबर आने के बाद जियो फाइनेंशियल के शेयरों में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 288.75 पर पहुंच गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पेटीएम मुकेश अंबना से अपने वॉलेट का कारोबार बेचने की बात कर रही है।
हिंदू बिजनेस लाइन ने बताया कि एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल पेटीएम के वॉलेट का अधिग्रहण करने की दौड़ में सबसे आगे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा की टीम जियो फाइनेंशियल के साथ बातचीत कर रही है। यह बातचीत साल 2023 के नवंबर महीने से ही चल रही है।
ये भी पढ़ें-Pakistan Election: सियासत की पिच से कैसे बाहर निकलेंगे इमरान, चौतरफा घिरा ‘कैदी नंबर 804’?
कौन है खरीदने में सबसे आगे
एचडीएफसी बैंक के साथ बातचीत आरबीआई के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर एक्शन से पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई के प्रतिबंध से ठीक पहले एचडीएफसी बैंक के साथ बातचीत शुरू हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक और जियो फाइनेंशियल पेटीएम के वॉलेट बिजनेस को खरीदने के लिए सबसे आगे माने जा रहे हैं। बता दें कि अभी तक जियो फाइनेंशियल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
क्यों हुई पेटीएम पर कार्रवाई
बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियमों का पालन नहीं करने की वजह से पेटीएम पर प्रतिबंध लगाया है। आरबीआई को कंपनी में केवाईसी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी अनियमितताओं की आशंक थी। इसके बारे में चेतावनी मिलने के बाद भी पेटीएम ने इसे ठीक नहीं किया। नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पाबंदी लगाने का ऐलान कर दिया है। कार्रवाई की वजह से पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट आई है।
ये भी पढ़ें-Chile Forest Fires: चिली के जंगलों में भीषण आग से मची तबाही, 99 लोगों की मौत, सड़कों पर मिल रहीं लाशें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
15 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
16 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
16 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
17 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
18 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
20 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines