Paytm Payments Bank Services Discontinue: डिजिटल प्लेटफॉर्म की अगर बात करें तो देश में नोटबंदी के बाद कहीं न कहीं पेटीएम लोगों के बीच काफी सुर्खियों में रहा था और हर किसी ने ऑनलाइन लेन देन के लिए पेटीएम को अपना था। वहीं, पिछले कुछ महीने से पेटीएम फिर से सुर्खियों में है, लेकिन अब वजह कुछ और है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कुछ सर्विस बंद होने जा रही हैं। पेटीएम यूजर्स के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि 15 मार्च, 2024 के बाद यूजर्स को 8 सर्विस का फायदा नहीं मिलेगा।
दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक की कुछ सर्विस पर रोक लगाने का ऐलान किया गया था, जिसके लिए समय सीमा भी तय की गई थी और वो तारीख नजदीक आ गई है। 15 मार्च के बाद यूजर्स पैसे रिफंड, मनी विड्रोल, यूपीआई के माध्यम से पैसे की निकासी समेत कई सर्विस का फायदा नहीं उठा पाएंगे, आइए जानते हैं कि 15 मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक किन सर्विस का फायदा नहीं मिल पाएगा।
15 मार्च के बाद बंद हो जाएंगी ये 8 सर्विस
- फास्टैग का भी इस्तेमाल बंद हो जाएगा। यूजर्स को पेटीएम फास्टैग का यूज करने का ऑप्शन सिर्फ बैलेंस रहने तक मिल पाएगा। इसके बाद यूजर को फास्टैग में पैसे एड करने का भी ऑप्शन नहीं मिल सकेगा।
- पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूजर्स के लिए वॉलेट की सर्विस बंद हो सकती है। ऐसे में यूजर्स को अपने वॉलेट मनी के पैसों को किसी अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी।
- पेटीएम पेमेंट्स बैंकिंग सर्विस के तहत यूजर्स UPI या IMPS से पैसे निकाल सकेंगे, लेकिन 15 मार्च के बाद आपको दूसरे बैंक के जरिए पैसे का लेन देन करना पड़ेगा।
इसके अलावा और भी सर्विस हैं जिनका लाभ पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूजर्स नहीं उठा सकेंगे।
4. बैंक अकाउंट के लिए लिए टॉप-अप सर्विस
5. दूसरे बैंक खाते से पेटीएम बैंक में पैसे रिसीव करना
6. डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर
7. सैलरी ट्रांसफर सर्विस
8. पेटीएम फास्टैग बैलेंस को अन्य फास्टैग में ट्रांसफर करने की सुविधा
15 मार्च के बाद भी Paytm पर जारी रहेंगी ये 5 सर्विस
- पैसे निकालना- पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में मौजूदा पैसों को निकाल सकेंगे।
- वॉलेट मनी- पेटीएम पेमेंट्स बैंक यूजर्स वॉलेट में मौजूदा पैसों को भी निकाल सकेंगे।
- कैशबैक- यूजर्स के अकाउंट में कैशबैक अमाउंट रहेगा।
- रिफंड- बैंक खाते में रिफंड मनी भी रहेगा।
- मर्चेंट पेमेंट- बैंक के वॉलेट मनी का इस्तेमाल मर्चेंट पेमेंट के लिए यूजर्स कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
17 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
18 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
20 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
21 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
21 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
22 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
23 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines