Paytm Latest Update: पेटीएम की बैंकिंग सर्विस पर बैन के निर्देश मिलने के बाद यह संकट से गुजर रहा है। अगर आप पेटीएम यूजर हैं तो इसे लेकर दिमाग में कई सवाल घूमते होंगे। जिस वजह से इसके इस्तेमाल पर भी सोचना पड़ता है। बड़े संकट के बाद वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा संचालित पेटीएम ऐप अब अपने यूजर्स को वापिस पाने के लिए ऑफर लेकर आया है।
क्या है नया अपडेट?
ऐप की नोटिफिकेशन के मुताबिक, टॉप पर एक मैसेज ‘दोस्तों को पेटीएम यूपीआई पर वापस लाएं’ और उसके नीचे ‘रेफर एंड विन’ का ऑप्शन फ्लैश होता है। इनमें बोट, फार्मईज़ी और रीबॉक से लेकर आईटीसी तक के कूपन शामिल हैं, ये सभी कस्टमर्स को 4,000 रुपये की डील्स जीतने का लालच देते हैं। इसमें व्हाट्सएप, एसएमएस या यहां तक कि क्यूआर कोड से रेफरल के माध्यम से इनवाइट तक के ऑप्शन दिए गए हैं।
कैसे उठाएं फायदा?
नियम और शर्तों के मुताबिक, एक पेटीएम यूपीआई यूजर ऐप का इस्तेमाल शुरू करने के लिए अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में से एलिजिबल लोगों को इनवाइट कर सकता है। एलिजिबल यूजर्स की लिस्ट उनके पेटीएम ऐप पर दी हुई होगी। हालांकि, प्रोसेस तभी पूरा माना जाता है और रिवार्ड्स के लिए एलिजिबल होता है, जब यूजर जिस व्यक्ति को रेफर करता है वह यूपीआई से पेमेंट करे। इसके लिए कम-से-कम 1 रुपये का ट्रांजेक्शन करना होता है।
मिला थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर लाइसेंस
आपको बता दें कि गुरुवार को पेटीएम को अपने यूपीआई पेमेंट के लिए NPCI से थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर लाइसेंस भी मिल गया। मल्टी-बैंक मॉडल के अंतर्गत एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक पेटीएम के लिए पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बैंकों के रूप में काम करेंगे।
इसका मतलब है कि सभी यूपीआई ट्रांजैक्शन अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बजाय इन बैंकों के माध्यम से किए जाएंगे। यह कदम 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद घटते पेटीएम ऐप डाउनलोड (प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर) के जवाब में उठाया गया है।
संबंधित खबरें
अगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
2 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
2 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
4 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
14 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
18 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
22 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
23 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
1 day ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines