Paytm FASTag FAQs: RBI ने हाल ही में Paytm पेमेंट बैंक पर कार्रवाई की थी जिसके बाद अब बहुत से यूजर्स को नया FASTag खरीदना होगा। ऐसे में NHAI ने भी 32 बैंकों की एक लिस्ट जारी की है जहां से आप FASTags खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल है लेकिन अभी भी बहुत से लोगों के मन में Paytm FASTag को लेकर कुछ सवाल बने हुए हैं। आज हम आपके इन्ही सवालों के जवाब देंगे…
15 मार्च 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी FASTag को टॉप-अप या रिचार्ज कर पाएंगे?
15 मार्च 2024 के बाद आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए अपने FASTag को टॉप-अप या रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। हालांकि, शुक्रवार को, भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने FAQs में कहा कि कोई भी उपलब्ध बचे हुए अमाउंट तक टोल का पेमेंट करने के लिए FASTags का यूज करना जारी रख सकता है। आरबीआई ने ग्राहकों के साथ-साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के ट्रेडर्स को भी 15 मार्च तक अपने अकाउंट को अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने की सलाह दी है।
क्या मैं पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए अपने पुराने फास्टैग से बची हुई राशि को किसी अन्य बैंक में ट्रांसफर कर सकता हूं?
FASTag में क्रेडिट बैलेंस ट्रांसफर सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए, आपको पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए अपने पुराने FASTag को बंद करना होगा और बैंक से रिफंड के लिए रिक्वेस्ट करना होगा।
ये भी पढ़ें : Paytm के लाखों यूज़र्स को बड़ी राहत
मैं Paytm FASTag से रिफंड कैसे ले सकता हूं?
Paytm FASTag से रिफंड लेने के लिए आपको बैंक से रिक्वेस्ट करनी होगी।
अगर मैं FASTag बंद कर दूं तो क्या मुझे रिफंड मिलेगा?
जी हां, आप अकाउंट बंद होने के बाद रिफंड के लिए रिक्वेस्ट डाल सकते हैं।
अगर मैं अपनी कार FASTag के साथ बेचूं तो क्या होगा?
आपको उस व्यक्ति को No Objection Certificate (NOC) देना होगा जो आपकी कार खरीदेगा, साथ ही यह बताना होगा कि फास्टैग से जुड़ा कोई बकाया तो नहीं है। एनओसी इस बात का प्रूफ है कि फास्टैग आधिकारिक तौर पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
फास्टैग KYC पर IHMCL
IHMCL ने कहा है कि FASTag यूजर्स को RBI गाइडलाइन्स के अनुसार अपने लेटेस्ट FASTag की ‘Know Your Customer’ (KYC) प्रोसेस को जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए। FASTags जारी करने वाले बैंकों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, त्रिशूर जिला सहकारी बैंक, साउथ इंडियन बैंक, सारस्वत बैंक, नागपुर नागरिक सहकारी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, करूर व्यास्य बैंक, J&K बैंक, इंडसइंड बैंक, इंडियन बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, फिनो बैंक, इक्विटेबल स्मॉल फाइनेंस बैंक, कॉसमॉस बैंक, सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और एक्सिस बैंक भी शामिल है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
19 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
19 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
20 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
21 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
22 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
23 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines