Paytm FASTag Port Process: भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जब से पेटीएम पेमेंट बैंक की बैंकिंग सर्विस पर रोक लगाने का ऐलान किया गया है, तभी से यूजर्स काफी परेशान हैं। सर्विस बंद होने की जानकारी मिलते ही पेटीएम से जुड़े फास्टैग के लिए भी समस्या आ सकती है ये सोचते हुए यूजर्स जल्द से जल्द अपना पेटीएम फास्टैग बंद करने की सोच रहे हैं। इसे डीएक्टिवेट करने के लिए तमाम तरह की कोशिश कर रहे हैं। जबकि, कुछ यूजर्स बंद के साथ रिफंड पाने की भी कोशिश कर रहे हैं। अगर आप भी पेटीएम फास्टैग को बंद करने के चक्कर में परेशान हैं तो चिंता करने की बजाए, आप इसको पोर्ट भी करा सकते हैं।
जी हां, आप अपने पेटीएम फास्टैग को पोर्ट भी कर सकते हैं। कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके आप पेटीएम से फास्टैग को आसानी से किसी दूसरे बैंक के साथ जोड़ सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ सरल प्रोसेस को अपनाना होगा।
कैसे करें फास्टैग को पोर्ट?
फास्टैग को पोर्ट करना मुश्किल नहीं है। अगर आप किसी और बैंक में फास्टैग पोर्ट करना चाहते हैं तो बस इसके लिए बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें। इस दौरान बैंक द्वारा कुछ दस्तावेज और जानकारी मांगी जाएगी, जिसे देने के बाद आप आसानी से फास्टैग को पोर्ट कर सकेंगे।
कैसे और कहां से मिलेगा नया फास्टैग?
नया फास्टैग लेने के लिए आप उन बैंकों से चुन सकते हैं जहां से NHAI ने भी फास्टैग लेने की अनुमति दे रखी है। आप उन बैंक (NHAI FASTag Service Banks List) के ऑनलाइन पोर्टल में जाकर नया फास्टैग खरीद सकते हैं।
कौन से बैंक दे रहे हैं FASTag की सर्विस
- यस बैंक (Yes Bank)
- यूको बैंक (UCO Bank)
- एक्सिस बैंक (Axis Bank)
- केनरा बैंक (Canara Bank)
- फेडरल बैंक (Federal Bank)
- इंडियन बैंक (Indian Bank)
- कॉसमॉस बैंक (Cosmos Bank)
- इंडसइंड बैंक (Induslnd Bank)
- कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank)
- आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)
- एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
- इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank)
- जम्मू एवं कश्मीर बैंक (J&K Bank)
- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
- बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
- करूर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank)
- सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank)
- भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India)
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharastra)
- फिनो पेमेंट्स बैंक (Fino Payments Bank)
- आईडीएफसी पहला बैंक (IDFC First Bank)
- पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank)
- कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank)
- नागपुर नागरिक सहकारी बैंक (Nagpur Nagarik Sahakari Bank)
- इक्विटियास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitias Small Finance Bank)
- त्रिशूर जिला सहकारी बैंक (Thrissur District Cooperative bank)
कैसे करें Paytm FASTag को डीएक्टिवेट?
Paytm FASTag को डीएक्टिवेट करने के लिए आप 1800-120-4210 नंबर पर संपर्क करना होगा। इसके बाद फास्टैग से रजिस्टर्ड फोन नंबर और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी देनी होगी। चाहें तो फास्टैग की आईडी की भी जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद आपसे पेटीएम सपोर्ट एग्जीक्यूटिव संपर्क करेंगे और फिर फास्टैग बंद करने का कन्फर्मेशन लिया जाएगा और इस तरह से फास्टैग डीएक्टिवेट हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- ऐसे मिलेगा Paytm FASTag बंद कराने पर पूरा रिफंड
संबंधित खबरें
दुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
48 mins agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
1 hr agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
3 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
16 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
19 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
20 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
23 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines