Paytm FASTag : जब से RBI ने Paytm Payment Bank को लेकर फैसला सुनाया है तब से पेटीएम और इसके यूजर्स काफी परेशान हैं। 29 जनवरी से RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक की बैंकिंग सर्विस पर रोक लगा दी है। बैंकिंग सर्विस बंद होने की वजह से जल्द ही पेटीएम से जुड़े FASTag भी करचा बन कर रह जाएंगे। ऐसे में कई लोग अब इन्हें डीएक्टिवेट कराने में जुट गए हैं।
कई ऐसे यूजर्स हैं जो पेटीएम पेमेंट बैंक का FASTag यूज कर रहे है लेकिन फैसले के बाद से लोग तेजी से इन्हें दूसरे बैंकों में ट्रांसफर कर रहे हैं। वहीं काफी यूजर्स को इस बीच पेटीएम से फास्टैग बंद करवाने में काफी दिक्कत आ रही है। अगर आपको भी यही समस्या आ रही है और फास्टैग को पेटीएम से डीएक्टिवेट नहीं कर पा रहे हैं तो आज हम आपको इसका एक सिंपल प्रोसेस बताएंगे।
मौजूदा पेटीएम फास्टैग यूजर्स अपने अकाउंट की शेष राशि का यूज करके टोल का पेमेंट तो कर सकते हैं, लेकिन 15 मार्च के बाद किसी भी टॉप-अप की परमिशन नहीं दी जाएगी। इसके अलावा हम आपको नया FASTag कैसे बनवाएं और पुराने फास्टैग में बचा हुआ बैलेंस कैसे रिफंड लें, इसके बारे में भी बताएंगे….
Paytm FASTag को डीएक्टिवेट कैसे करें?
- पेटीएम फास्टैग यूजर्स को ये 1800-120-4210 नंबर डायल करना होगा।
- इसके बाद, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर बताएं। इसकी जगह आप अपनी टैग आईडी भी बता सकते हैं।
- जिसके बाद पेटीएम सपोर्ट एग्जीक्यूटिव फास्टैग बंद होने की कन्फर्मेशन देगा।
ये भी पढ़ें : Paytm FASTag को लेकर आपके मन में भी हैं कई सवाल?
डीएक्टिवेट के साथ ही जानें रिफंड प्रोसेस
- अपने फोन पर पेटीएम ऐप पर जाएं और प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Help & Support” ऑप्शन पर टैप करें और “बैंकिंग सर्विस और पेमेंट” ऑप्शन ढूंढें, यहां आपको “फास्टैग” ऑप्शन मिलेगा।
- इधर आपको “Chat with us” ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें और वहां आपको अपने FASTag अकाउंट को डीएक्टिवेट करने का रिक्वेस्ट डाल देना है।
- इतना करते ही आपसे FASTag बंद करवाने का कारण पूछा जाएगा। बंद करने का कारण भरने के बाद प्रोसीड पर क्लिक करें। फिर आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें कहा जाएगा कि फास्टैग 5 से 7 वर्किंग डेज में बंद हो जाएगा।
- इसके बाद आपको अपने व्हीकल से FASTag उतार कर उसकी फटी हुई फोटो क्लिक करके अपलोड करनी है। इतना करते ही आपकी सिक्योरिटी मनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट में रिफंड कर दी जाएगी।
नया FASTag ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?
- Google Play Store या Apple App Store पर जाएं और “My FASTag” ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद, ऐप के अंदर ई-कॉमर्स लिंक पर रीडायरेक्ट करने के लिए “Buy FASTag” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फास्टैग खरीदें और यह जल्द ही आपके दिए गए एड्रेस पर पहुंच जाएगा।
- FASTag ऑनलाइन एक्टिवेट कैसे करें?
- “माई फास्टैग” ऐप पर जाएं, जहां आपको ‘एक्टिवेट फास्टैग’ ऑप्शन मिलेगा।
- एक्टिवेट फास्टैग पर क्लिक करें
- अमेजन या फ्लिपकार्ट में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
- फास्टैग आईडी दर्ज करें या आप क्यूआर कोड भी स्कैन कर सकते हैं।
- इसके बाद अपनी गाड़ी की डिटेल्स एंटर करें।
- अब आपका FASTag एक्टिवेट हो जाएगा।
- आप FASTag को बैंक से भी खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
53 mins agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines