Paytm denies claims invoking loan guarantees: पेटीएम इस समय कई बुरे दौर से गुजर रही है। एक तरह जहां कंपनी के शेयर में काफी गिरावट आई है तो वहीं कई सीनियर कंपनी छोड़कर चले गए हैं। रिजर्व बैंक ने भी पेटीएम पर सख्ती दिखाते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगा दी है। इसी बीच गुरुवार को मीडिया में कंपनी के लेंडिंग पार्टनर से जुड़ी हुई खबरें आईं। हालांकि कंपनी ने इन खबरों का खंडन कर एक नोट भी जारी कर दिया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में पेटीएम ने ऐसी खबरों को गलत बताया है। इसके बाद कंपनी के शेयरों में शुक्रवार सुबह 5 फीसदी की तेजी देखी गई।
Paytm के शेयरों में आई तेजी।
यह बात आई थी मीडिया में
गुरुवार को मीडिया में खबरें आईं कि कंपनी के लेंडिंग पार्टनर (लोन देने वाले भागीदार) लोन के भुगतान में चूक होने के कारण लोन गांरटी लागू कर सकते हैं। वह इसलिए कि पेटीएम के जरिए लोन लेने वाले काफी ग्राहक लोन की रकम वापस नहीं कर पाते। यह खबर आग की तरह फैल गई। इसका असर यह रहा कि कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आ गई। इसके बाद पेटीएम ने एक नोट जारी किया और इन खबरों को बेबुनियाद बताया।
ये हैं पेटीएम के लेंडिंग पार्टनर
पेटीएम के साथ कई कंपनियों जैसे आदित्य बिरला फाइनेंस, पीरामल फाइनेंस, क्लिक कैपिटल आदि शामिल हैं। लोन गारंटी के लागू करने की बात आदित्य बिरला फाइनेंस के लिए सामने आई थी। अगर कंपनी यह कदम उठाती तो इससे पेटीएम की आर्थिक स्थिति पर और ज्यादा असर पड़ता।
पेटीएम ने कहा- कोई गारंटी नहीं
मीडिया में आई इन खबरों का खंडन करने के दौरान पेटीएम ने कहा कि वह लोन डिस्ट्रीब्यूशन के रूप में काम करता है और लेंडिंग पार्टनर को फर्स्ट लॉस डिफॉल्ट गारंटी (FLDG) या कोई ओर गारंटी प्रदान नहीं करता। पेटीएम की पहले की तरह कई बैंकों और NBFC के साथ साझेदारी जारी रहेगी और जोखिम और अनुपालन का सख्ती से पालन किया जाएगा। पेटीएम ने कहा कि हमारे पर्सनल लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में कोई रुकावट नहीं आई है यह लगातार बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : Akshaya Tritiya 2024 : सोने का बिजनेस करने वाली Senco Gold समेत 3 कंपनियों ने दिया गोल्ड से ज्यादा रिटर्न
शेयरों में दिखी तेजी
पेटीएम के इस खंडन के बाद शुक्रवार को इसके शेयरों में तेजी देखी गई। सुबह के समय इसके शेयर 5 फीसदी तक बढ़कर करीब 350 रुपये पर आ गए। हालांकि यह ऑल टाइम हाई से अभी भी करीब 77 फीसदी नीचे हैं। नवंबर 2021 में इसका IPO आया था। कुछ ही दिनों में यह 1782 पर पहुंच गया था। इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट बनी हुई है।
संबंधित खबरें
सस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 hr agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
2 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
4 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
5 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines