---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Paytm: 1800 करोड़ के शेयर सरेंडर करने वाले विजय शेखर शर्मा कितने अमीर?

पेटीएम के फाउंडर एवं CEO विजय शेखर शर्मा ने 2.1 करोड़ शेयर सरेंडर कर दिए हैं। सेबी की सख्ती के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। पेटीएम ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि शर्मा ने तत्काल प्रभाव से शेयर सरेंडर कर दिए हैं। इन शेयरों की वैल्यू 1800 करोड़ के आसपास है।

---विज्ञापन---

डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन (ESOPs) के हिस्से के रूप में मिले 2.1 करोड़ शेयर सरेंडर कर दिए हैं। बाजार मूल्य के हिसाब से इन स्टॉक्स की कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, शर्मा ने खुशी-खुशी ऐसा नहीं किया है, बल्कि बाजार नियामक सेबी की सख्ती के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा है। लिहाजा, यह उनके लिए एक बड़ा नुकसान है।

अब आगे क्या?

पेटीएम ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया कि विजय शेयर शर्मा ने एक पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि उन्होंने सभी ESOPs को तत्काल प्रभाव से सरेंडर कर दिया है। ये ESPOs विजय शेखर शर्मा को कंपनी की लिस्टिंग के समय 2019 की स्टॉक विकल्प योजना के तहत मिले थे। अब इन्हें वापस ESOP पूल में डाला जाएगा, जिससे भविष्य में कर्मचारियों को स्टॉक विकल्प देने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

---विज्ञापन---

नियमों का उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल 2024 में सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी ने बताया था कि विजय शेखर शर्मा को 2.1 करोड़ ESOPs देना, शेयर-बेस्ड एम्प्लॉई बेनेफिट्स को कंट्रोल करने वाले उसके नियमों का उल्लंघन है। नियमों के मुताबिक, कंपनी के फैसलों को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले बड़े शेयरधारक ESOPs नहीं रख सकते।

क्या होते हैं ESOP?

एम्प्लॉई स्टॉक ऑप्शन (ESOPs) एक ऐसी योजना है, जिसके तहत कंपनी अपने कर्मचारियों को शेयर ऑफर करती है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक तरह का एम्प्लॉई बेनिफिट है, जो कर्मचारियों को कंपनी में हिस्सेदारी देता है। साथ ही उन्हें कंपनी की सफलता में पार्टनर भी बनाता है।

---विज्ञापन---

क्या है शेयर का हाल?

पेटीएम इस समय मुश्किलों का सामना कर रही है। उसकी पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फेमा (FEMA) उल्लंघन के आरोप में 611 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया है। वहीं, पेटीएम के शेयर की बात करें, तो आज यानी 17 अप्रैल को इसमें गिरावट आई है। एक प्रतिशत के अधिक के नुकसान के साथ यह 856.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस साल अब तक ये शेयर 13.32% रुपये सस्ता हुआ है।

शर्मा की नेटवर्थ कितनी?

विजय शेखर शर्मा की नेटवर्थ की बात करें, तो फोर्ब्स के अनुसार उनके पास 1.2 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति है। शर्मा के पास 2021 में Paytm में 14.7% हिस्सेदारी थी। ESOP ग्रांट्स का पात्र बनने के लिए उन्होंने एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज को 30.97 करोड़ शेयर ट्रांसफर करके अपनी शेयरहोल्डिंग को घटाकर 9.1% कर दिया था। बता दें कि एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज शर्मा फैमिली ट्रस्ट की ओर से काम करती थी।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 17, 2025 12:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola