Paypal Layoffs 2024: साल की शुरुआत से ही छंटनी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कई दिग्गज कंपनियां सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं। इसी बीच अब खबर है कि पेमेंट फर्म पेपाल होल्डिंग्स भी लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है और अपने वैश्विक वर्कफोर्स में 9 प्रतिशत की कटौती करने का सोच रही है। इस बात का खुलासा मंगलवार को कंपनी के सीईओ एलेक्स क्रिस के एक लेटर में हुआ है।
इस कारण लिया जा रहा ऐसा फैसला
कर्मचारियों को लिखे लेटर में कंपनी ने कहा कि यह फैसला कॉस्ट कटिंग और कंपनी को सही आकार देने के लिए लिया जा रहा है। छंटनी की लिस्ट में शामिल होने वाले कर्मचारियों को हफ्ते के अंत तक सूचित किए जाने की उम्मीद है। सीईओ ने पत्र में लिखा, “हम अपने बिजनेस को सही आकार देने के लिए ऐसा कर रहे हैं, जिससे हम अपने ग्राहकों को सेवाएं देने और प्रॉफिटेबल ग्रोथ के लिए स्पीड से आगे बढ़ सकें।
ये भी पढ़ें- Budget 2024: सस्ते हो सकते हैं मोबाइल फोन
वेबसाइट पर भी किया पोस्ट
कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद यह लेटर अपनी वेबसाइट पर भी पोस्ट किया। जिससे पहले ही पेपैल के शेयर 0.13% नीचे आ गए। हालांकि पिछले हफ्ते, पेमेंट फर्म ने घोषणा की कि वह कई नए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से लैस प्रोडक्ट्स के साथ-साथ एक-क्लिक चेकआउट फीचर भी लॉन्च करने जा रहा रही है।
UPS में भी हो रही छंटनी
इससे पहले रॉयटर्स की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि पार्सल डिलीवरी फर्म यूपीएस (United Parcel Service) भी अपने 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा। इस छंटनी के फैसले से लागत में लगभग 1 अरब डॉलर (£790 मिलियन) की कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पिछले कुछ समय से यूपीएस के शेयर्स में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
ये भी पढ़ें : कैसे और कहां दिखेगा बजट 2024 का लाइव भाषण?
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
4 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
11 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
11 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
13 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
14 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
15 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
22 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines