पेमेंट फर्म PayPal में भी हो रही छंटनी? 2,500 कर्मचारियों को कंपनी दिखाएगी बाहर का रास्ता  

Paypal Layoffs 2024: इन दिनों छंटनी का सिलसिला जारी है और कई बड़ी दिग्गज कंपनियां जैसे गूगल अमेजन अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं। वहीं पेमेंट फर्म PayPal में भी अब छंटनी होने जा रहा है।

Paypal Layoffs 2024

Paypal Layoffs 2024: साल की शुरुआत से ही छंटनी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। कई दिग्गज कंपनियां सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी हैं।  इसी बीच अब खबर है कि पेमेंट फर्म पेपाल होल्डिंग्स भी लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान बना रही है और  अपने वैश्विक वर्कफोर्स में 9 प्रतिशत की कटौती करने का सोच रही है। इस बात का खुलासा मंगलवार को कंपनी के सीईओ एलेक्स क्रिस के एक लेटर में हुआ है।

इस कारण लिया जा रहा ऐसा फैसला

कर्मचारियों को लिखे लेटर में कंपनी ने कहा कि यह फैसला कॉस्ट कटिंग और कंपनी को सही आकार देने के लिए लिया जा रहा है। छंटनी की लिस्ट में शामिल होने वाले कर्मचारियों को हफ्ते के अंत तक सूचित किए जाने की उम्मीद है। सीईओ ने पत्र में लिखा, “हम अपने बिजनेस को सही आकार देने के लिए ऐसा कर रहे हैं, जिससे हम अपने ग्राहकों को सेवाएं देने और प्रॉफिटेबल ग्रोथ के लिए स्पीड से आगे बढ़ सकें।

वेबसाइट पर भी किया पोस्ट

कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद यह लेटर अपनी वेबसाइट पर भी पोस्ट किया। जिससे पहले ही पेपैल के शेयर 0.13% नीचे आ गए। हालांकि पिछले हफ्ते, पेमेंट फर्म ने घोषणा की कि वह कई नए आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस से लैस प्रोडक्ट्स के साथ-साथ एक-क्लिक चेकआउट फीचर भी लॉन्च करने जा रहा रही है।

UPS में भी हो रही छंटनी

इससे पहले रॉयटर्स की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि पार्सल डिलीवरी फर्म यूपीएस (United Parcel Service) भी अपने  12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा। इस छंटनी के फैसले से लागत में लगभग 1 अरब डॉलर (£790 मिलियन) की कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पिछले कुछ समय से यूपीएस के शेयर्स में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ