हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आधार कार्ड से होगी ऑनलाइन पेमेंट, कैसे उठा सकते हैं लाभ

Payment Through Aadhaar Card: पूरा देश डिजिटल होने की राह पर चल रहा है। इस बीच क्या आपको पता है कि बिना डेबिट कार्ड के सिर्फ आधार की मदद से ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है? जानें क्या है आधार पेमेंट सिस्टम और कैसे उठा साकेत हैं इसका लाभ?

विज्ञापन
Payment Through Aadhaar Card

Payment Through Aadhaar Card: देशभर में आधार कार्ड का काफी महत्व है। हर किसी नागरिक को लगभग हर काम में इस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है। बैंकिंग और ऐसी ही कई चीजों में इसे लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बीच क्या आप जानते हैं कि आधार कार्ड से पेमेंट भी हो सकती है? जानें क्या कहता है नया अपडेट।

आधार कार्ड से जुड़ा पेमेंट सिस्टम क्या है?

आधार कार्ड के जरिए आम नागरिक न सिर्फ पैसे निकाल सकता है बल्कि इससे दूसरों को पैसे ट्रांसफर भी किए जा सकते हैं। यह सिस्टम एनपीसीआई के जरिए तैयार किया गया है। पेमेंट Aadhaar Enabled Payment System (AEPS) के जरिए होता है। अगर व्यक्ति का बैंक अकाउंट आधार कार्ड के साथ लिंक है तो वह इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। AEPS एक तरह से बैंक आधारित मॉडल है, जो किसी भी बैंक के बिजनेस कोरेस्पोंडेंट के माध्यम से व्यक्ति को फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने की अनुमति देता है।

यूपीआई की तरह करता काम

इसमें किसी भी बैंक डिटेल की जरूरत नहीं होती इसलिए इस सिस्टम को काफी सेफ माना जाता है। बस व्यक्ति को आधार कार्ड और उससे लिंक बैंक अकाउंट की जरूरत होती है। इसके साथ-साथ मोबाइल नंबर भी आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। यह पूरी तरह से यूपीआई की तरह काम करता है।

आधार ऑथेंटिकेशन की मदद से व्यक्ति किसी भी माइक्रो एटीएम या फिर मोबाइल डिवाइस पर पैसे निकाल सकता है या ट्रांसफर भी कर सकता है। इसमें पिन या ओटीपी डालने की भी जरूरत नहीं होती।

कैसे उठा सकते हैं लाभ?

यह सर्विस पाने के लिए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के पास जाना होगा। उनके पास एक ओपीएस मशीन होती है, जिसमें जो भी सर्विस चाहिए वह ले सकते हैं। इसका मतलब है कि पैसे निकालने या ट्रांसफर करने की इजाजत दी जाएगी। इसके बाद उंगली के निशान से बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन वेरिफाई होगा और बिना एटीएम कार्ड के बैलेंस चेक, कैश विथड्रावल या फिर ट्रांसफर करने जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले वोटर निपटा लें यह काम, वोटर आईडी को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें