Patricia Narayan: अमीर बनने की सबसे प्रेरणादायक सफलता की कहानियों में से एक व्यवसायी महिला पेट्रीसिया नारायण की कहानी है। इन्होंने कम उम्र में सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए कई प्रतिकूलताओं को पार करते हुए अब चेन्नई में करोड़ों रुपये की रेस्तरां श्रृंखला तैयार कर ली है।
पेट्रीसिया नारायण संदीपा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स की संस्थापक और मालिक हैं। इस बिजनेस से महिला उद्यमी की कुल संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई। हालांकि, पेट्रीसिया की सफलता का सफर इतना आसान नहीं था।
प्रेमी के साथ घर से भागीं
चेन्नई के एक परिवार से आने वाली पेट्रीसिया ने 17 साल की उम्र में भाग जाने और अपने साथी से शादी करने का फैसला किया, जिसके कारण उनके माता-पिता ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया। हालांकि, उनको झटका तब लगा जब उनका वैवाहिक जीवन शुरू हुआ। उन्होंने अपने पति के साथ रहना शुरू तो किया, लेकिन वह उनके लिए सिर्फ दुख ही लेकर आया।
पेट्रीसिया नारायण के पति ने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया, जिससे उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो गया और उनकी शादी बिगड़ने लगी। 17 साल की छोटी उम्र में, पेट्रीसिया ने आगे बढ़ने की चाह रखी और अपने हाथों में कुछ जिम्मेदारियां लीं।
की ये शुरुआत
नारायण ने मरीना बीच पर स्नैक्स और चाय बेचकर अपने परिवार के लिए आजीविका कमाने का फैसला किया। उन्होंने मरीन बीच पर एक छोटी सी चाय की दुकान लगाई और अपने शुरुआती दिनों में वे केवल 50 पैसे में एक कप कॉफी बेच पाती थीं। बाद में, उन्होंने अपने खोखे को बड़ा किया और समोसा और अन्य स्नैक्स बेचना शुरू कर दिए, जिससे प्रतिदिन 50 रुपये से अधिक की कमाई होने लगी।
पति का हो गया निधन
इसके बाद पेट्रीसिया नारायण ने खानपान की नौकरियों की तलाश शुरू कर दी और सरकारी और बैंकिंग कार्यक्रमों में सर्विस देना शुरू कर दिया। प्रत्येक कार्यक्रम में 2000 से अधिक लोगों को खाना खिलाया। जल्द ही उनका व्यवसाय बढ़ गया, लेकिन वर्षों बाद एक दुखद घटना घटी और उनके पति का निधन हो गया।
अपने पति की मृत्यु के तुरंत बाद, पेट्रीसिया की बेटी और दामाद की भी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हालांकि, इसके बाद भी वह नहीं टूटी और इसी को ही ताकत बनाकर पेट्रीसिया और उनके बेटे ने घर की बेटी को श्रद्धांजलि देते हुए, Sandeepha Chain of Hotels खोलने का फैसला किया।
जल्द ही, पेट्रीसिया नारायण की रेस्तरां श्रृंखला पूरे तमिलनाडु में तेजी से नाम कमाने लगी, जिससे वह करोड़पति बन गईं। Sandheepha Restaurants ने 2 लाख रुपये से अधिक का दैनिक राजस्व दर्ज किया है और पेट्रीसिया नारायण की कुल नेट संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
9 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
9 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
11 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
12 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
13 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines