Nitin Arora
Read More
PF account interest: सरकार ने हाल ही में 24 जुलाई को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की भविष्य निधि (PF) में जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत करने की सिफारिश स्वीकार कर ली थी। सरकार ने हाल ही में 24 जुलाई को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की भविष्य निधि (PF) में जमा पर ब्याज दर बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत करने की सिफारिश स्वीकार कर ली थी। घोषणा के बाद से, कई EPF सदस्य अपने EPF खाते में ब्याज राशि जमा होने का इंतजार कर रहे हैं।
ट्विटर पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हमारे पास ब्याज कब आएगा? जिस पर EPFO ने जवाब देते हुए कहा, ‘प्रक्रिया पाइपलाइन में है और बहुत जल्द ही पासबुक में ब्याज जुड़ी दिखाई देगी।’ EPFO ने स्पष्ट किया कि किसी को भी ब्याज से जुड़ा नुकसान नहीं होगा। बताया गया कि EPF खाते में ब्याज की गणना मासिक आधार पर की जाती है, लेकिन इसे वित्तीय वर्ष के अंत में जमा किया जाता है।
EPFO Provides dedicated portal for the members of EPF
For more details please click on the below link 👇https://t.co/Y6MCy1V8rx#epf #ईपीएफ #पीएफ #epfowithyou #AmritMahotsav #HumHaiNa #epfo@PMO @byadavbjp @Rameswar_Teli @MIB_India @LabourMinistry @PIB_India @AmritMahotsav
— EPFO (@socialepfo) August 4, 2023
एक बार राशि जमा हो जाने के बाद, उपयोगकर्ता EPFO वेबसाइट, SMS, मिस्ड कॉल या यहां तक कि Umang ऐप सहित विभिन्न तरीकों से अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर के अलावा, यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबरों से एक SMS भेजकर अपने पीएफ बैंलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘EPFOHO UAN’ लिखकर 7738299899 पर SMS करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।