पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी हुआ यह दस्तावेज, वरना आवेदन होगा रिजेक्ट

Passport Rules 2025: अगर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे बिना सही दस्तावेज के आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए नया नियम लागू हुआ है। आइए जानते हैंअब पासपोर्ट के लिए कौन सा दस्तावेज अनिवार्य होगा।

Passport Rules 2025

Passport Rules 2025

विज्ञापन

Passport Rules 2025: अगर आप पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिससे कई लोगों को मुश्किल हो सकती है। नए नियमों के तहत 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म तिथि का वैध प्रमाण माना जाएगा। अगर आपके पास दूसरा कोई दस्तावेज है, तो आपका आवेदन अस्वीकार हो सकता है। लेकिन क्या पुराने जन्म वालों पर भी यह नियम लागू होगा? आइए जानते हैं इस बदलाव से जुड़ी पूरी जानकारी…

छोटे बच्चों के लिए पासपोर्ट नियम बदले

पासपोर्ट नियमों में बदलाव किए गए हैं, जिन्हें पासपोर्ट (संशोधन) नियम 2025 कहा जा रहा है। ये नए नियम 24 फरवरी 2025 से लागू हो चुके हैं। विदेश मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार, अब पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म तिथि प्रमाण देने के नियम बदले गए हैं। खासतौर पर 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए, जन्म प्रमाण पत्र ही एकमात्र वैध दस्तावेज होगा। यह प्रमाण पत्र जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार, नगर निगम या अन्य अधिकृत संस्था द्वारा जारी किया जाना चाहिए, जो जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1969 के तहत अधिकृत हो। इससे पहले जन्म तिथि के लिए कई अन्य दस्तावेज भी मान्य थे, लेकिन अब छोटे बच्चों के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन

पुराने जन्म वालों के लिए ऑप्शन

हालांकि 1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे लोगों के लिए अभी भी कई दस्तावेज मान्य हैं। वे अपना जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, सरकारी नौकरी का सेवा रिकॉर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड या जीवन बीमा पॉलिसी को जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में पेश कर सकते हैं। इन सभी दस्तावेजों पर जन्म तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए और यह मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा जारी होने चाहिए। इस अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पासपोर्ट नियमों में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पासपोर्ट आवेदन से पहले नया नियम जानें

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने की सोच रहे हैं, तो नए नियम जरूर जान लें। खासतौर पर जिनके घर में नया बच्चा हुआ है, उनके माता-पिता को समय पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी होगा। अब बिना जन्म प्रमाण पत्र के पासपोर्ट आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। सरकार ने यह नियम इसलिए बनाया है ताकि जन्म प्रमाण पत्र को जरूरी बनाया जा सके और सरकारी रिकॉर्ड मजबूत हो। पासपोर्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आप सरकारी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ