Part Time Job Message Fraud: बढ़ते खर्चे और महंगाई के कारण ज्यादातर लोग अपनी जॉब के अलावा पार्ट टाइम जॉब की भी तलाश में रहते हैं। इसके अलावा पढ़ाई के साथ भी कुछ लोग पार्ट टाइम काम करना चाहते हैं, जिसके लिए वो इसकी तलाश में जुट जाते हैं और इंटरनेट को खंगालना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो जॉब की तलाश में हैं और फोन पर आए हर जॉब रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट भी कर लेते हैं, तो जरा सावधान हो जाएं।
एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में एक शख्स को 61 लाख रुपये का चूना लग चुका है। ताजा मामला बेंगलुरु से सामने आया है। एक 41 साल के व्यक्ति के साथ पार्ट टाइम के नाम पर फ्रॉड हो गया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
पैसे डबल का लालच पड़ा भारी!
बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा गूगल पर शेयर मार्केट ट्रेंड्स से संबंधित जानकारी सर्च की जा रही थी, जिसके कुछ दिन बाद उसे एक फोन आता है जो उस व्यक्ति से निवेश करके पैसे डबल करने का वादा करता है। इसके लिए शख्स से Skscanner-job23 नामक एक वेबसाइट पर जाने के लिए भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- Flipkart Big Year End Sale की जल्द होने वाली है शुरुआत; Headphones पर मिलेगी तगड़ी छूट!
20 लाख के बदले 61.5 लाख रुपये का नुकसान!
साइट पर जाकर शख्स द्वारा पहले 10 हजार रुपये का निवेश किया जाता है, जिसके बाद उसे 20 लाख रुपये का रिटर्न मिलता है। साइट पर जाकर जब उन पैसे को निकालने की कोशिश की तो विड्रो का ऑप्शन लॉक मिला। इस संबंध में शख्स ने एक सुहासिनी नामक महिला से बात की, जिसने उन्हें विड्रो को अनलॉक करने के लिए अलग से 10 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। ऐसे में शख्स ने 10 लाख रुपये जमा कर दिए और फिर इस तरह करते-करते शख्स से 61.5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
ठगी के बाद पुलिस को शिकायत
कुल 61.5 लाख रुपये की ठगी हो जाने के बाद शख्स ने पुलिस से संपर्क कर उन्हें पूरा मामला बताया और फिर शिकायत दर्ज की। साथ ही साइबर पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज की गई। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Cyber Crime के शिकार होने पर सबसे पहले करें ये दो काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
कैसे करें बचाव?
वीडियो के जरिए 8 तरह के ऑनलाइन स्कैम (Types of Online Scam) के बारे में जानिए।
मार्केट में कई तरह के स्कैम या फ्रॉड के मामले आ चुके हैं। पिछले कुछ महीनों पहले भी एक महिला के साथ पार्ट टाइम जॉब को लेकर फ्रॉड किया गया था। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि किसी भी तरह के मैसेज का रिप्लाई करने से बचें। किसी लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। कोई ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। पार्ट टाइम जॉब के नाम पर कॉल या मैसेज आए तो उसका जवाब देने से बेहतर है उन्हें ब्लॉक करें। थोड़े से भी लालच के चक्कर में किसी के साथ कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन न करें।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
4 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
8 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
9 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
16 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
18 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines