हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फ्लैट खरीदते समय पार्किंग स्पेस को लेकर क्या हैं नियम? बिल्डर जुर्माना वसूल सकता है या नहीं

Parking Law: फ्लैट खरीदते समय कई बार बिल्डर फ्लैट की कीमत में ही पार्किंग की सुविधा देते हैं। लेकिन कई बार बिल्डर इसके लिए अलग से चार्ज करते हैं। ऐसी स्थिति में कानून क्या कहता है?

विज्ञापन

Parking Law: सपनों का घर खरीदने के लिए जिंदगी भर पैसा जमा करते हैं। उस पैसे से जब अपना घर लेते हैं तो यही उम्मीद रहती है कि आपको सब कुछ सही मिले। फ्लैट या जड़ से मकान खरीदने के लिए कई कानून बनाए गए हैं। कई बार बिल्डर बिल्डिंग में फ्लैट की रकम में ही पार्किंग की सुविधा देता है, तो कई जगह अलग से उसके लिए भुगतान करना पड़ता है। पार्किंग के लिए अलग से भुगतान पर रियल एस्टेट कानून बनाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के भिवाड़ी में रिटायर्ड मेजर ने एक फ्लैट बुक किया। 25 अक्टूबर 2006 को इसके लिए मेजर ने करीब 2.5 लाख का भुगतान किया। इस 3 बीएचके की कीमत 17,95,500 रुपये प्लस पीएलसी, डीसी और अन्य शुल्क के साथ निर्धारित की गई। मेजरा ने दावा किया बिल्डर ने उन्हें एक बड़ा फ्लैट (मूल से 39 वर्ग फीट बड़ा) देने की पेशकश। उन्होंने कहा कि ये सब उनकी जानकारी या सहमति के बिना हुआ था। जिसके लिए लास्ट में मेजर को कार पार्किंग स्पेस के लिए अलग से 50000 रुपये देने पड़े।

ये भी पढ़ें: नोएडा में 44 साल बाद भी नहीं हुई इन फ्लैटों की रजिस्ट्री! अब सैनिकों को छोड़ना पड़ेगा अपना घर?

विज्ञापन

NCDRC पहुंचा मामला

पार्किंग का ये मामला NCDRC (National Consumer Disputes Redressal Commission) पहुंचा। जहां पर मेजर के वकील ने दलील देते हुए कहा कि ‘बिल्डर पार्किंग एरिया को अलग से नहीं बेच सकते हैं। इसके बावजूद भी मेजर से पार्किंग के लिए अलग से पैसे लिए गए। उन्होंने ऐसा करना कानून के विपरीत और फ्लैट खरीदार के समझौते का उल्लंघन बताया।

कानून का है उल्लंघन

एनसीडीआरसी ने पूरे मामले को समझते हुए खरीदारों के समझौते के खंड 1.2 का हवाला दिया। सुनवाई में कहा गया कि बिक्री मूल्य में ओपन या कवर्ड कार पार्किंग का इस्तेमाल करने का विशेष अधिकार दिया गया है। इसके लिए 50 हजार रुपये लेना कॉन्ट्रेक्ट का उल्लंघन है। फैसला सुनाया गया कि मेजर को उनकी रकम वापस की जाए। कोर्ट ने फैसले में कहा कि रकम की वापसी 6 फीसदी सालाना की दर से ब्याज के साथ की जाए।

विज्ञापन

क्या हैं कानून?

इस तरह के मामलों को दो तरह से समझा जा सकता है। जिसमें पहला गृह खरीदार समझौते का खंड 1.2 और दूसरा राजस्थान अपार्टमेंट स्वामित्व अधिनियम, 2015 आता है। इस डील में खरीदार के समझौते के खंड 1.2 के तहत बिल्डर और शिकायतकर्ता के बीच एक समझौता होता है। जिसमें बिक्री की कुल कीमत में ही कार पार्किंग का अधिकार मिलता है।

राजस्थान अपार्टमेंट स्वामित्व अधिनियम, 2015 की बात करें तो इसमें भी घर खरीदने वालों को इस्तेमाल का अधिकार दिया गया है अगर आप फ्लैट खरीदते हैं और बिल्डिंग में पार्किंग स्पेस है तो उसपर खरीदार का हक माना जाता है। इसके लिए अलग से खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में लॉन्च होगी ‘सस्ते घर’ की स्कीम! योजना के लिए यमुना अथॉरिटी ने दिए प्लॉट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola