Delhi Parivartan Scheme: दिल्ली में पुरानी गाड़ियां बदलने पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, ट्रकों और बसों के ल‍िए 10 साल तक रोड टैक्स माफ; जानें डिटेल्स

Delhi Parivartan Scheme 2026: दिल्ली सरकार ने ट्रक और बस मालिकों के लिए परिवर्तन योजना को मंजूरी दी. 10 साल तक रोड टैक्स माफ, 5% ब्याज सब्सिडी और फ्री फ्यूल वाउचर का लाभ.

Commercial Vehicle.jpg

दिल्ली-NCR में ट्रकों और बसों से होने वाले वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक योजना को हरी झंडी दे दी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परिवर्तन (PARIVARTAN) योजना को दिल्ली में लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है.

विज्ञापन

इस योजना का सीधा मकसद सड़कों से पुराने, धुआं छोड़ने वाले और प्रदूषण फैलाने वाले कमर्शियल वाहनों को हटाना है. इसके तहत पुरानी बसें या ट्रक स्क्रैप (कबाड़) कराकर नई BS-6 या इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर सरकार बंपर छूट, सब्सिडी और टैक्स में छूट दे रही है. इस फैसले से दिल्ली-NCR के करीब 2.07 लाख बस और ट्रक मालिकों को सीधा फायदा मिलने वाला है. आइए, समझते हैं कि इस योजना में क्या-क्या खास फायदे मिल रहे हैं.

विज्ञापन

परिवर्तन (PARIVARTAN) योजना में क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

अगर आप अपने पुराने BS-4 या उससे नीचे के मालवाहक वाहनों (LGV, MGV, HGV) या बसों को बदलते हैं, तो सरकार की तरफ से ये बंपर लाभ मिलेंगे:

विज्ञापन

100% रजिस्ट्रेशन फीस माफ: नई गाड़ी खरीदने पर आपको रजिस्ट्रेशन चार्ज के नाम पर एक भी रुपया नहीं देना होगा.

10 साल तक रोड टैक्स फ्री: नए वाहन पर 10 वर्षों के लिए 100% मोटर वाहन टैक्स (रोड टैक्स) की छूट मिलेगी.

विज्ञापन

5% ब्याज सब्सिडी: गाड़ी फाइनेंस कराने या लोन पर लेने पर सरकार 5% इंटरेस्ट सबवेंशन (ब्याज में छूट) देगी.

कंपनी (OEM) से 8% का डिस्काउंट: वाहन निर्माता कंपनियां भी अपनी ओर से 8% की सीधी छूट देंगी.

विज्ञापन

फ्री फ्यूल वाउचर: गाड़ी मालिकों को फ्यूल वाउचर दिए जाएंगे, जिन्हें वे पेट्रोल पंपों पर भुनाकर फ्री में तेल या चार्जिंग की सुविधा ले सकेंगे.

विज्ञापन

पुरानी गाड़ी स्क्रैप नहीं करना चाहते? तब भी है राहत!
अक्सर लोग पुरानी गाड़ियां स्क्रैप कराने से कतराते हैं. सरकार ने इसका भी समाधान निकाला है. इस योजना के तहत बदले जाने वाले BS-4 वाहनों को कबाड़ में बेचना अनिवार्य नहीं है. आप अपनी गाड़ी को NCR के बाहर स्थित नॉन-NCAP (कम प्रदूषण वाले) शहरों में भी बेच सकते हैं. स्क्रैप किए जाने वाले पात्र वाहनों को 1 साल से अधिक समय से पेंडिंग पड़े रोड टैक्स और फिटनेस पेनल्टी में भी सरकार भारी छूट देगी.

कौन-सी नई गाड़ी खरीद सकते हैं आप?
दिल्ली की नई EV पॉलिसी-2026 के तहत नियमों को बहुत साफ रखा गया है:

विज्ञापन

हल्के मालवाहक वाहन (LGV): दिल्ली में इस योजना के तहत मिलने वाले सभी नए हल्के कमर्शियल वाहन केवल इलेक्ट्रिक (EV) ही होंगे.

बसें (Buses): पुरानी बसों की जगह सिर्फ BS-VI CNG या इलेक्ट्रिक (EV) बसें ही खरीदी जा सकेंगी.

विज्ञापन

पुरानी EV/BS-6 खरीदने पर: अगर कोई नया वाहन खरीदने के बजाय सेकंड हैंड (पुराना) इलेक्ट्रिक या BS-6 वाहन खरीदता है, तो उसे 10 साल के लिए 50% रोड टैक्स छूट और 5% ब्याज सब्सिडी मिलेगी.

डिजिटल पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया
इस पूरी योजना को बेहद पारदर्शी और आसान बनाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एक स्पेशल डिजिटल पोर्टल शुरू कर रहा है. वाहन मालिक घर बैठे इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई करके योजना का पूरा लाभ उठा सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ