हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAN Card Update: 15 सितंबर से पहले सही नाम के साथ अपडेट कर लें पैन कार्ड, जानें Step By Step प्रोसेस 

पैन कार्ड से कई काम होते हैं जिनमें से एक आईटीआर फाइलिंग भी है और इसकी आखिरी तिथि 15 सितंबर 2025 है। अगर पैन कार्ड में कोई गलती है या सुधार करना है तो इसके लिए जल्द से जल्द पैन कार्ड को अपडेट कर लीजिए। आइए जानते हैं कि कैसे नाम से जुड़े बदलाव पैन कार्ड में ऑनलाइन किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
पैन कार्ड में नाम बदलाव कैसे करें? Image Credit- News24

PAN Card Update: जरूरी दस्तावेजों में से एक पैन कार्ड है जिसके जरिए फाइनेंशियल संबंधित काम को किया जा सकता है। इसके बिना आईटीआर फाइलिंग, बैंक अकाउंट या लोन लेने आदि काम नहीं हो पाते हैं। कई काम के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। आयकर विभाग की ओर से पैन कार्ड को जारी किया जाता है। नए नियम के तहत नए पैन कार्ड को अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड भी जरूरी कर दिया गया है। आयकर विभाग की ओर से आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तिथि 15 सितंबर 2025 है। इससे पहले अपने पैन कार्ड को सही जानकारी के साथ अपडेट कर लीजिए।

नाम, जन्मतिथि या फोन नंबर जैसी गलती में सुधार कर लीजिए। कार्ड में किसी जानकारी के गलत होने पर आपका काम रुक सकता है। अगर आप भी पैन कार्ड में नाम से जुड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं और कितने दिन में अपडेट पैन कार्ड मिल सकता है?

पैन कार्ड में कब नाम बदलने की जरूरत?

  1. नाम की स्पेलिंग में कोई गलती होने पर
  2. आधिकारिक रूप से नाम बदलने पर
  3. शादी के बाद सरनेम बदला हो

PAN Card में नाम बदलने का Step By Step प्रोसेस

  1. पैन कार्ड में ऑनलाइन बदलाव के लिए NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट में लॉगिन करें।
  2. यहां पर पैन कार्ड में चेंज के लिए फॉर्म मिलेगा जिसे भरना होगा।
  3. फॉर्म बदलने वाली डिटेल्स के अलावा पूछी गयी सभी जानकारी को भरें।
  4. नाम बदलाव से संबंधित दस्तावेज जमा करें।
  5. शादी के बाद सरनेम में बदलाव होने पर मैरिज सर्टिफिकेट को जमा करना होगा।
  6. सब्मिट बटन को दबाने के बाद पैन कार्ड अपडेट की प्रक्रिया विभाग की ओर से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- परिजन की डेथ होने के बाद पैन कार्ड को कैंसिल करवाना क्यों जरूरी? जानें नियम और तरीका

विज्ञापन

Update PAN Card कब तक मिलेगा?

पीडीएफ के रूप में तुरंत पैन कार्ड मिल सकता है लेकिन वो भी पूरी तरह से वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आपको मिल सकेगा। पैन कार्ड के अपडेट स्टेटस से चेक कर सकते हैं कि कब तक नया पैन कार्ड मिलेगा। फिजिकल पैन कार्ड की प्राप्ति के लिए आपको कुछ राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद 45 दिनों के अंदर अपडेट पैन कार्ड मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- PAN Card Loan: पैन कार्ड से कैसे मिलेंगे 5 लाख रुपये, जानें पर्सनल लोन के लिए अप्लाई प्रोसेस और एलिजिबिलिटी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola