PAN Card Number Meaning: पैन कार्ड एक ऐसा जरूरी डॉक्यूमेंट है जो ट्रांजैक्शन से जुड़े कई तरह के औपचारिक कामों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए कई तरह की अहम जानकारी पाई जा सकती हैं। देशभर में हर नागरिक के पास पैन कार्ड होना अनिवार्य है। इसे आयकर विभाग जारी करता है। पैन कार्ड को परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number) कहा जाता है। इसके ऊपर 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है, जिसके पीछे कई तरह की जानकारी छिपी होती है।
हर अल्फाबेट का क्या है मतलब?
पैन कार्ड पर 5 अक्षर और 5 नंबर होते हैं। इसमें चौथा और पांचवा अक्षर व्यक्ति की पहचान होते हैं। इसका नंबर 10 कैरेक्टर का होता है। इसपर P का मतलब इंडिविजुअल होता है। C – Company, H- हिंदू अविभाजित, A– लोगों का संघ, B – बॉडी ऑफ इंडिविजुअल, T – ट्रस्ट, L– Local Authority, F- फर्म/LLP, G- सरकारी एजेंसी और J का मतलब ज्यूडिशियल होता है।
पैन कार्ड नंबर में शुरू के तीन अल्फाबेट एक सीरीज होते हैं। यह तीन A से तीन Z तक हो सकते हैं। वहीं चौथा अल्फाबेट इनकम टैक्स की नजरों में आपकी पहचान होती है। पांचवा कैरेक्टर सरनेम के पहले लेटर को दिखाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी का सरनेम गुप्ता है तो उसके पैन का पांचवा कैरेक्टर G होगा। इसके बाद, 4 नंबर होते हैं जो 0001 से लेकर 9999 के बीच में होते हैं और आखिर में 10th अल्फाबेट भी सीक्वेंस का पार्ट होता है।
ई-पैन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें? (E-PAN Card Application Process)
इसके लिए आपको इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। पूरा फॉर्म फिल करने के बाद कुछ ही मिनटों में ई-मेल पर ई-पैन दे दिया जाएगा।
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ई-फाइलिंग पोर्टल साइट पर जाएं।
- “Instant e-PAN” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Get New e-PAN” पर जाएं।
- अब एप्लीकेशन पेज ओपन होगा, उसमें 12-digit Aadhaar Card नंबर डालें।
- चेकबॉक्स को मार्क करें और फिर ‘जारी रखें’ पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए पेज ओपन होगा, शर्तें पढ़कर ‘Continue’ पर क्लिक करें।
- बाद में, आधार कार्ड से लिंक फोन नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा, उसे डालें।
- UIDAI के साथ आधार डिटेल्स डालने के लिए चेकबॉक्स को सिलेक्ट करें और ‘जारी रखें’ पर क्लिक करें।
- ‘I Accept’ और ‘Continue’ पर क्लिक करने के बाद सबमिट पर जाएं।
- आखिर में, आपके पास E-PAN देखने के साथ डाउनलोड करने का ऑप्शन भी शो हो जाएगा।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines