PAN Card: कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी और ने तो नहीं ले रखा है लोन? ऐसे लगाएं पता

E PAN Card Download Process, E PAN Card Apply Process
विज्ञापन

PAN Card: पैन कार्ड लोन की धोखाधड़ी से पीड़ित की CIBIL रेटिंग को गंभीर नुकसान पहुंचता है। पैन और आधार नंबर साझा नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि ये बेहद गोपनीय जानकारी हैं। इसके अलावा, किसी को अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड ज़ेरॉक्स की फोटोकॉपी प्रदान करते समय उसपर कारण भी लिखना चाहिए।

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव भी वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे, जहां उनके नाम पर ऋण लेने के लिए उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

पैन कार्ड की जानकारी कैसे चेक करें?

  • हर व्यक्ति का पैन उनके बैंक/वित्तीय संस्थान खातों से जुड़ा होता है।
  • ऐसे में कोई भी संस्थान जिससे कोई व्यक्ति उधार लेता है, नियमित आधार पर इस जानकारी को क्रेडिट ब्यूरो के साथ शेयर करता रहता है, जिससे वे भी अपने सिस्टम में अपडेट करता है।
  • क्रेडिट रेटिंग कंपनियां पैन पर बकाया ऋणों की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
  • ऐसी कई वेबसाइटों पर लॉग इन करके कोई भी अपने लोन की स्थिति पर नजर रख सकता है। ये ऐप्स और वेबसाइटें उपयोगकर्ताओं को उनके सिबिल स्कोर के साथ-साथ वास्तविक समय में ऋण की जानकारी प्रदान करती हैं।

ऑनलाइन चेक करें

पैन कार्ड धारकों को सलाह दी कि वे समय-समय पर अपने ऋण की जानकारी और अपने सिबिल स्कोर की जांच करते रहें। आपके नाम पर लिए गए लोन का विवरण जानने के लिए CIBIL, इक्विफैक्स, एक्सपीरियन या CRIF हाई मार्क जैसे किसी भी क्रेडिट ब्यूरो की सेवाओं पर लॉग इन करके CIBIL स्कोर और ऋण विवरण ऑनलाइन जांचा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ