PAN-Aadhaar Linking: स्थायी खाता संख्या (PAN) को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दिया गया है। आयकर विभाग ने पहले 31 मार्च, 2023 तक पैन को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। बता दें कि जैसे ही डेडलाइन नजदीक आ रही थी, वैसे ही समय सीमा को बढ़ाए जाने की भी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी। हालांकि, अब अगर यह डेडलाइन बढ़ाई गई है तो इसका मतलब यह नहीं है कि बिना जुर्माने के दोनों दस्तावेजों को लिंक कराया जा सकेगा।
वहीं, यदि कोई करदाता 30 जून तक भी दोनों दस्तावेजों को जोड़ने में विफल रहता है, तो उसका पैन निष्क्रिय हो जाएगा, जिसका अर्थ है कि तब व्यक्ति आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे, कई बैंकिंग सेवाएं नहीं कर पाएंगे और तो और स्टॉक मार्केट लेनदेन भी नहीं कर पाएंगे।
I-T विभाग ने करदाताओं को यह चेक करने के लिए अपनी वेबसाइट पर लिंक भी लगाए हैं, जिनपर कोई भी देख सकता है कि उसका पैन आधार से जुड़ा हुआ है या नहीं। वहीं, अगर आपको अपने पैन और आधार को लिंक करना है तो इसके लिए आपको सीबीडीटी के मुताबिक, 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा।
आधार-पैन को ऑनलाइन कैसे जोड़े
- अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए भारत के आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: incometaxindiaefiling.gov.in
- यदि पहले से नहीं किया है तो अपनी आईडी पंजीकृत करें।
- अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्म तिथि का उपयोग कर पोर्टल में लॉग इन करें। लॉग इन करने के लिए उपयोगकर्ता की आईडी आपका पैन (Permanent Account Number) होगी।
- आपको अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी।
- लिंक करने के लिए मेन्यू बार पर ‘प्रोफाइल सेटिंग’ में जाएं और होमपेज पर ‘लिंक आधार’ पर क्लिक करें।
- अपना पैन नंबर, आधार नंबर और अपना नाम दर्ज करें जैसा कि आपके आधार कार्ड में उल्लेखित है।
- यदि लागू हो तो ‘I have only year of birth in Aadhaar card’ बॉक्स को चेक करें।
- सत्यापित करने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘Link Aadhaar’ बटन पर क्लिक करें।
- अगर आपके द्वारा दर्ज किए गए विवरण आपके पैन और आधार रिकॉर्ड से मेल खाते हैं। यदि आपका विवरण मेल खाता है तो ‘link now’ बटन पर क्लिक करें। आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
- एक सफल लिंकिंग प्रक्रिया के बाद, एक पॉप-अप संदेश आपको बताएगा कि आपका आधार आपके पैन से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
59 mins agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 hr agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
7 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
7 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
8 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
8 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
10 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
10 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines