PAN-Aadhaar Link Process: आयकर विभाग की ओर से सभी पैन कार्ड धारकों के लिए जरूरी कर दिया गया है कि वो अपने पैन से आधार नंबर को लिंक कर लें। इसके लिए विभाग की ओर से मुफ्त सेवा भी दी जा रही है। हालांकि, इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2024 है। वहीं, अगर अभी तक आपने अपने पैन से आधार नंबर को लिंक नहीं किया है तो जल्द से जल्द ये काम निपटा लें। वरना आपको इस प्रक्रिया के लिए 1000 रुपये तक का शुल्क देना होगा।
जी हां, अभी तक स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) यानी पैन कार्ड (PAN Card) को आधार से लिंक करने के लिए समय सीमा 31 मार्च 2024 है। हालांकि, अगर इस डेडलाइन को आगे बढ़ाया तो इसका मतलब ये नहीं होगा है कि आपको बिना जुर्माने के पैन-आधार लिंक करने की सुविधा मिल सकेगी।
पैन-आधार नंबर लिंक न होने पर क्या हो सकता है?
आपका पैन निष्क्रिय भी किया जा सकता है और फिर आपके लिए आयकर रिटर्न दाखिल मुश्किल हो सकेगा। इसके साथ ही आप बैंकिंग सुविधा का फायदा भी नहीं उठा सकेंगे और ना ही स्टॉक मार्केट में लेनदेन कर पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप पैन से आधार नंबर जल्द से जल्द लिंक कर लें। आइए जानते हैं कि कैसे आप घर बैठे पैन से आधार नंबर को लिंक कर सकते हैं?
How to link Aadhaar-PAN Online?
- आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट (Income Tax) पर जाएं।
- यहां पहले साइन अप करना होगा और अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन कर लें।
- लॉगिन करने के लिए पैन कार्ड का नंबर, पासवर्ड और DOB को एंटर करें।
- होम पेज पर लिंक आधार का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें।
- यहां अपने पैन कार्ड का नंबर, आधार नंबर और नाम दर्ज करें।
- वेरीफाई करने के बाद आपको स्क्रीन पर शो हो रहा कैप्चा कोड एंटर करना होगा।
- इसके बाद आपको Link Aadhaar बटन पर क्लिक करना होगा।
आपके द्वारा एंटर की गई डिटेल्स अगर पैन और आधार के रिकॉर्ड से मैच होती है, तो आपको आगे बढ़ते हुए Link Now बटन पर क्लिक करना होगा। लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद पॉप-अप मैसेज के जरिए ये कंफर्म हो सकेगा कि आपका पैन-आधार नंबर से लिंक हो चुका है।
ये भी पढ़ें- PAN Card यूजर्स सावधान! न हो जाए ऐसा Fraud, रखें इन बातों का ध्यान
संबंधित खबरें
बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
2 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
2 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
2 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
4 hrs agoगर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
6 hrs ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
7 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
15 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines