PAN Aadhaar Link Process: पैन और आधार दोनों ही कार्ड एक मुख्य दस्तावेज हैं और जरूरी भी हैं। पैन और आधार कार्ड के बिना बैंक अकाउंट भी ओपन नहीं हो सकता है। कई काम है जो दोनों कार्ड के बिना नहीं हो सकते हैं। आयकर विभाग द्वारा स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) यानी पैन जारी किया जाता है। इसमें 10- अंकीय अल्फान्यूमेरिक संख्या होते हैं। खासतौर पर कर का भुगतान करने वालों को पैन कार्ड जारी किया जाता है।
आधार कार्ड हर एक नागरिक को जारी किया जाता है। इसके बिना स्कूल और कॉलेज में एडमिशन, गैर-सरकारी और सरकारी काम नहीं हो सकते हैं। कुछ काम के लिए पैन-आधार का लिंक होना जरूरी है। अगर आप आखिरी तारीख तक पैन-आधार लिंक नहीं करते हैं तो जुर्माना देना पड़ सकता है। आइए पैन-आधार लिंक का प्रोसेस जानते हैं।
PAN Aadhaar Card Link Last Date
पैन और आधार कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के एक नोटिफिकेशन के अनुसार पैन कार्ड धारकों के लिए आधार नंबर से वेरीफाई करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। इसके बाद करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है।
31 दिसंबर तक किन्हें करना होगा पैन-आधार लिंक?
भारत सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे पैन कार्ड धारक जिन्होंने 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार के जरिए पैन कार्ड बनवाया है तो उन सभी को धारकों आधार नंबर की जानकारी सभी आयकर विभाग को देनी होगी। इसके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है।
देर से पैन-आधार लिंक करने पर कितना लगेगा जुर्माना?
आखिरी तारीख यानी 31 दिसंबर 2025 के बाद पैन-आधार लिंक करेंगे तो जुर्माना भरना पड़ता है। अगर आप 1 जनवरी 2026 के बाद पैन कार्ड और आधार से लिंक करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आप पर 1000 रुपये का जुर्माना लग सकता है। इतना ही नहीं, आयकर विभाग की ओर से लिंक करने की सुविधा भी नहीं मिलेगी और डेडलाइन से पहले पैन-आधार लिंक न करने पर आपके पैन कार्ड को डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
PAN-Aadhaar Card Link Step By Step Process
- आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें।
- होम पेज पर Quick Links ऑप्शन शो होगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Link Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पैन और आधार कार्ड नंबर को दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक करें।
- अब जरूरी जानकारी को दर्ज करें और लिंक आधार ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फोन नंबर को दर्ज करें और मैसेज में आए 6 अंक के ओटीपी को दर्ज करें।
- इसके बाद वैलिडेट पर क्लिक करें और इस तरह से आधार लिंक का प्रोसेस पूरा होगा।
पैन आधार लिंक कितने दिन में होता है?
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के प्रोसेस के बाद 7 से 30 दिनों के अंदर लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी होती है। आयकर विभाग और UIDAI द्वारा इस प्रक्रिया में इतना समय लगाया जाता है। इसका स्टेटस आप ऑनलाइन चेक भी कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पैन-आधार कार्ड के लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 थी और उन्हें जुर्माना देना पड़ता है। हालांकि, जिन लोगों ने आधार कार्ड के एनरोलमेंट आईडी से पैन कार्ड लिया है उनके लिए लिंक प्रोसेस को अपनाने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है।
ये भी पढ़ें- PAN Card Holders Alert: कहीं आपका पैन कार्ड Inactive तो नहीं? लग सकता है भारी जुर्माना, ऐसे करें चेक
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
3 mins agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
3 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
4 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
5 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
9 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
22 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines