PAN 2.0 Announced: बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत सरकार के एक बड़े प्लान के बारे में बताया। हम PAN 2.0 की बात कर रहे हैं, जिसके बारे में केंद्रीय मंत्री ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी। बता दें कि यह परमानेंट अकाउंट नंबर का एक अपग्रेड फॉर्म हो सकता है, जिससे यूनिक टैक्स पेयर की पहचान की जाएंगी। अब सवाल उठता है कि क्या सरकार की इस नई योजना के तहत लोगों को अपना पैन नंबर बदलना पड़ेगा? यहां हम इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। इसके अलावा हम इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि आखिर सरकार को इस योजना पर काम करने की जरूरत क्यों पड़ी?
कैबिनेट ब्रीफिंग में दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान बताया कि सरकार पैन 2.0 शुरू करने जा रही है। यह भारत के पैन सिस्ट का एक एडवांस वर्जन होगा, जिससे बिजनेस और सिटीजन – सेंट्रिक ऑपरेशन्स को मैनेज करने में आसानी होगी। वैष्णव ने कहा कि आयकर अधिनियम की धारा 139A के तहत 1972 से पैन का उपयोग किया जा रहा है। भारत में अब तक 78 करोड़ पैन जारी किए गए हैं।
क्या बदलना होगा पैन नंबर?
इस अपग्रेड के साथ पहला सवाल, जो दिमाग में आता है कि क्या हमें अपना पैन नंबर भी बदलना होगा? वैष्णव ने बताया कि नागरिकों को अपना पैन नंबर बदलने की जरूरत नहीं होगी। पैन 2.0 पैन सिस्टम को अपग्रेड के तौर पर आएगा। आगे उन्होंने बताया कि नया कार्ड क्विक स्कैन के लिए क्यूआर कोड के साथ आएगा और ‘पूरी तरह से ऑनलाइन’ होगा। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि इसे कब तक पेश किया जाएगा।
PAN Card
पैन 2.0 में क्या होगा खास?
अब सवाल उठता है कि आखिर सरकार इस अपग्रेड के बारे में क्यों विचार कर रही है? बता दें कि इस सिस्टम अपग्रेड से ऑपरेशन एफिशिएंसी बढ़ेगी,क्योंकि नया सिस्टम पूरी तरह से टेक्नोलॉजी बेस्ड फ्रेमवर्क पर काम करेगा। इसके साथ ही नया पैन सिस्टम कॉमन बिजनेस आइडेंटिफायर की तरह काम करेगा, जिससे पैन को खास सेक्टर में बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों की पहचान करने के लिए इंटीग्रेट किया जा सकता है।
नए सिस्टम के साथ सभी पैन-संबंधित सेवाओं के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म को भी तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही PAN 2.0 साइबर सुरक्षा उपाय के साथ यूजर डेटा की सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। जो भी आग्रेनाइजेशन पैन डेटा का उपयोग करने के लिए उसको सुरक्षित रखती है उनके लिए सिक्योर स्टोरेज सिस्टम को अनिवार्य बनाएगा। इस मोडिफाइड सिस्टम को मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के साथ जोड़ा जा सकता है। इससे बिजनेस के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें – Vande Bharat या राजधानी; कंफर्ट, डिजाइन और सुविधाओं में कौन सी ट्रेन है बेहतर?
संबंधित खबरें
अब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
6 mins agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 hr agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
3 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
5 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
5 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines