Pakistan’s Richest Person: दुनियाभर के अरबपतियों की टॉप लिस्ट में भले ही शाहिद, टोनी और शना का नाम न हो, लेकिन उनकी दौलत के किस्से अक्सर सुनने में आते रहते हैं। चूंकि इन तीनों का हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से रिश्ता है, इसलिए भारत में भी इनकी चर्चा होनी आम बात है। कुछ समय पहले जब शना की तरफ से 123 करोड़ रुपये का दान दिया गया था तो हर जुबां पर उनका नाम था। चलिए आपको इन तीनों के बारे में विस्तार से बताते हैं…
US को बनाया ठिकाना
शाहिद खान (Shahid Khan) पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स हैं। इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले खान दिग्गज पाकिस्तानी-अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। पाकिस्तान की कंगाली के बीच उनकी दौलत की खबरें अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहती हैं। 1950 में पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे शाहीद 16 साल की उम्र में ही पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। यहां उन्होंने कई छोटे-बड़े काम किए। कहा तो यहां तक जाता कि खर्चा चलाने के लिए उन्हें बर्तन भी धोने पड़े थे। इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद शाहिद ने वन-पीस ट्रक का डिजाइन बनाया और यहीं से उनकी जिंदगी 360 डिग्री पर टर्न हो गई।
यह भी पढ़ें – Lionel Messi और Nike के रिश्ते की इनसाइड स्टोरी, फेविकोल जैसा मजबूत, फिर कैसे टूट गया?
दौलत का पूरा पहाड़
ऑटो पार्ट्स सप्लायर कंपनी फ्लेक्स-एन-गेट के मालिक शाहिद खान का कारोबार कई सेक्टर्स में फैला हुआ है। BMW, Ford, Nissan और Toyota जैसी दिग्गज कंपनियां शाहिद की क्लाइंट हैं। उनका टोरंटो में एक आलीशान होटल भी है। वह नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) जैक्सनविले जगुआर के मालिक हैं, जिसे उन्होंने 2012 में खरीदा था। उनके पोर्टफोलियो में प्रीमियर लीग का फुटबॉल क्लब Fulham F.C. भी शामिल है। वर्ष 2022 के अंत तक उनकी नेटवर्थ 7.6 अरब डॉलर थी, जो अब बढ़कर करीब 12 अरब डॉलर हो गई है। इस बिजनेस टायकून ने कई जगह पैसा लगाया हुआ है, जिसमें एक न्यूज चैनल भी शामिल है।
टोनी के पास इतनी संपत्ति
अब जानते हैं कि Tony Khan कौन हैं? टोनी खान पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स शाहिद खान के बेटे हैं और बिजनेस में पिता का हाथ बंटाते हैं। ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) के मालिक और प्रमोटर टोनी अपने स्पोर्ट्स प्रेम को लेकर खबरों में आते रहते हैं। टोनी Fulham F.C. का कामकाज देखते हैं।
हालांकि टोनी खान को AEW के साथ अपने काम के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। यह उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी रेसलिंग प्रमोशन कंपनी है, जिसका ग्रॉस रिवेन्यु सालाना लगभग 100 मिलियन डॉलर है। टोनी AEW में अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी, महाप्रबंधक, सहित कई जिम्मेदारी संभालते हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने 2019 की थी। टोनी खान की नेटवर्थ करीब 1.5 बिलियन डॉलर है।
क्या करती हैं शना खान?
शना खान (Shanna Khan)भी शाहिद खान की बेटी हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण भाई टोनी की तरह अमेरिका के Illinois में हुआ था। एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले तक वह US कांग्रेस के एक नेता के लिए डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट के रूप में काम कर रही थीं। इसके साथ ही वह United Marketing Company की को-ऑनर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ कंपनियों में निवेश किया हुआ है।
शना खान Jaguars Foundation के माध्यम से चेरिटेबल एक्टीविटीज में भी शामिल होती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले इलिनोइस विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा शिक्षण अस्पताल को करीब 123 करोड़ रुपये का दान दिया था। इसके बाद यह एकदम से सुर्खियों में आ गई थीं। शना ने शिकागो स्थित वुल्फ पॉइंट एडवाइजर्स के प्रबंध निदेशक जस्टिन मैककेबे से शादी की है। उनके पास 20 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
15 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines