Oyo Layoff: विश्व भर की बड़ी-बड़ी कंपनी और स्टार्ट अप में फिलहाल छटनी का दौर चल रहा है और हर रोज कई कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। इसी कड़ी में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओयो (Oyo) ने अपने 10 फीसदी स्टाफ को निकालने का ऐलान कर दिया है। ओयो के पास फिलहाल 3700 लोगों की वर्कफोर्स है जिसमें से 600 लोगों को जल्द ही अपनी नौकरी छोड़नी पड़ेगी। इसके साथ की कंपनी ने 250 नए लोगों को टीम में शामिल करने का भी ऐलान किया है।
और पढ़िए – Gold Price Update: वेडिंग सीजन में 2544 रुपये सस्ता हुआ सोना, 15546 रुपये लुढ़की चांदी !
इन विभागों में होगी छंटनी
ओयो द्वारा अपने कई विभागों का मर्जर किया जा रहा है। जिसके चलते टीम मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी और कॉरपोरेट वर्टिकल में कर्माचारियों को कम करेगी। कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि “ओयो अपने 3,700 कर्मचारियों के आधार का 10 फीसदी कम करने वाली है. इसमें 600 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी और 250 कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी। कंपनी के बेहतर कामकाज के लिए प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीम का विलय किया जा रहा है।
कस्टमर सपोर्ट पर कंपनी देगी ध्यान, इस डिपार्टमेंट में करेगी 250 लोगों की भर्ती
600 लोगों को निकालने के अलावा कंपनी द्वारा 250 लोगों को नौकरी भी दी जाएगी। ये जॉब कंपनी द्नारा रिलेशनशिप मैनेजमेंट टीमों में निकाली गई है। इसके माध्यम से कंपनी को अपने प्लेटफॉर्म पर होटलों और घरों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी साथ ही कस्टमर्स पर भी विशेष ध्यान दिया जा सकेगा।
फाउंडर रितेश अग्रवाल ने दिया भरोसा
इस छटनी पर कंपनी के फाउंडर और ग्रुप सीईओ रितेश अग्रवाल ने दुख व्यक्त किया है और कहा है कि ‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हम जिन लोगों की छंटनी कर रहे हैं उनमें से किसी को भी ज्यादा नुकसान नहीं हो। ओयो टीम का प्रत्येक सदस्य और मैं स्वयं इन कर्मचारियों में से प्रत्येक की ताकत का सक्रिय रूप से समर्थन करूंगा और उनकी आगे बढ़ने में मदद करुंगा।’ उन्होंने ये भी कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines