Working Hours: इन दिनों वर्क प्लेस पर कल्चर बदलता जा रहा है। कई जगह पर देखा जाता है कि कंपनी की ग्रोथ के नाम पर तय वक्त से ज्यादा काम कराया जाता है और उसके ओवरटाइम भी नहीं माना जाता है। इस कल्चर को लोग भी अपनाते जा रहे हैं, जिसकी वजह नौकरियों में कमी होना भी हो सकता है। हाल ही में एक युवा कर्मचारी ने Reddit पर अपना अनुभव साझा किया है, जिसमें उसने एक्स्ट्रा काम कराने को लेकर सवाल उठाए हैं।
परिवार बनकर कराते हैं ओवरटाइम
एक युवा कर्मचारी ने दावा किया कि उसने कई महीने पहले एक स्टार्टअप के साथ अपनी नौकरी शुरू की थी। उसने लिखा कि मैं लगभग 8 महीने पहले इस स्टार्टअप में शामिल हुई थी और यह मेरी पहली नौकरी थी, इसलिए मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रही हूं, CEO मिलनसार थे और उन्होंने कहा कि ‘हम यहां एक परिवार की तरह हैं’। इसके बदले वो कर्मचारियों से ओवरटाइम करने की उम्मीद रखते हैं। यहां पर 9 से 5 बजे तक की शिफ्ट जैसा कुछ नहीं है।
ये भी पढ़ें… बिहार में 10000 पदों पर सरकारी भर्तियां निकलेंगी; तैयार रहें नौजवान, देखें पोस्टों की डिटेल
उन्होंने लिखा कि इस कंपनी के साथ जुड़ने के बाद मैंने 6 महीने तक उसी कल्चर में काम किया। काम खत्म होने का कोई वक्त नहीं था। 6 महीने में अब मुझसे ये नहीं हो पा रहा है, घर और ऑफिस दोनों नहीं संभाल पा रही हूं। इसके चलते ही 2 महीने से मैं 9 से 5 की शिफ्ट में ऑपिस जा रही हूं। इसके आगे वो लिखती हैं कि इस फैसले के बाद से ऑफिस में सबका रवैया उनके लिए बदल गया है, वो अकेली सी पड़ गई हैं।
भारत में क्या है कानून
भारत की बात करें तो यहां ऑफिशियल काम करने के 9 घंटे तय किए गए हैं। कारखाना अधिनियम 1948 और दुकानें एवं प्रतिष्ठान अधिनियम (SI) के अनुसार, काम के लिए हर दिन 9 9 घंटे और हर सप्ताह 48 घंटे का समय तय है। इसमें खाना खाने के लिए एक घंटे का समय दिया जाता है। वहीं, कोई कर्मचारी अपने तय वक्त से ज्यादा काम करता है तो उसे ओवरटाइम का पैसा मिलना चाहिए।
व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता 2020 को लागू किया गया है। इस कानून में कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी अपने तय समय से ज्यादा काम करता है तो ओवरटाइम कहा जाएगा। श्रम कानूनों के अनुसार, एक तिमाही में ओवरटाइम 50 से बढ़ाकर 125 घंटे कर दिया गया है। काम करने के घंटों और ओवरटाइम को लेकर हर राज्य में अलग कानून है। भारत में ओवरटाइम वेतन की गणना सामान्य मजदूरी की नियमित दर से दोगुनी दर पर कराई जाती है।
ये भी पढ़ें… एक जॉब ऐसी, जहां 30 करोड़ सैलरी, काम मामूली पर कोई क्यों करने को तैयार नहीं
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
10 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
12 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
12 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
13 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
14 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
16 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
17 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
18 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
18 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines