हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि फ्री में बदलने को बचे हैं बस 8 दिन, जल्द ऐसे करें अपडेट

विज्ञापन

Aadhaar card free updation: अगले 8 दिनों में, आधार कार्ड धारक अपनी आधार जानकारी को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) नागरिकों से ऑनलाइन आधार में दस्तावेज़ अपडेट करने के लिए शुल्क नहीं लेगा। इस निर्णय के तहत निवासी myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त दस्तावेज़ अपडेट का लाभ उठा सकते हैं, जिसे डिजिटल इंडिया परियोजना के हिस्से के रूप में शुरू किया गया था।

UIDAI ने पहले ट्वीट किया था, ‘…अब आप 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ‘पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण का दस्तावेज’ ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।’

मुफ्त सेवा 15 मार्च से 14 जून तक दी जा रही है, लेकिन केवल myAadhaar पोर्टल पर। पहले की तरह, अगर अभी आप किसी दुकान पर जाकर या फिर आधार केंद्रों पर जाकर किसी प्रकार का अपडेट कराते हैं तो उसके लिए अभी भी 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

UIDAI निवासियों को उनके जनसांख्यिकीय तथ्यों को फिर से सत्यापित करने के लिए पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण (PoI/PoA) दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए जोर दे रहा है, खासकर अगर आधार 10 साल पहले दिया गया था और कभी अपडेट नहीं हुआ।

यह प्रमाणीकरण की सफलता दर में वृद्धि करेगा और बेहतर सेवा वितरण और रहने की सुविधा में वृद्धि करने में योगदान देगा। निवासियों के पास दो विकल्प हैं यदि उन्हें अपनी जनसांख्यिकीय जानकारी (नाम, जन्म तिथि, पता, आदि) को अपडेट करने की आवश्यकता है, वे इसे ऑनलाइन अपडेट सेवा का उपयोग कर सकते हैं या स्थानीय आधार केंद्र पर जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में मानक शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन

आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि फ्री में कैसे बदलें?

  • https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें।
  • ‘Document Update’ चुनें और विकल्प पर क्लिक करें। आपका मौजूदा विवरण प्रदर्शित किया जाएगा।
  • विवरण सत्यापित करें और अगले हाइपर-लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट से प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट चुनें।
  • स्कैन की हुई प्रतियों को अपलोड करें और भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola