Aadhaar details update: आधार दस्तावेजों को मुफ्त में बदलने/अपडेट करने की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो रही है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) 14 जून तक नागरिकों से अपने आधार में दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए शुल्क नहीं लेगा।
निर्णय के मुताबिक, निवासियों को myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में आधार से जुड़ी जानकारी को अपडेट करने के लिए कहा गया था। UIDAIने पहले ट्वीट किया था, ‘…अब आप 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक https://myaadhaar.uidai.gov.in पर फ्री में पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण का दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।’
मुफ्त सेवा 15 मार्च से 14 जून तक दी जा रही है, लेकिन केवल myAadhaar पोर्टल पर। पहले की तरह, अगर अभी आप किसी दुकान पर जाकर या फिर आधार केंद्रों पर जाकर किसी प्रकार का अपडेट कराते हैं तो उसके लिए अभी भी 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
UIDAI निवासियों को उनके जनसांख्यिकीय तथ्यों को फिर से सत्यापित करने के लिए पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण (PoI/PoA) दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए जोर दे रहा है, खासकर अगर आधार 10 साल पहले दिया गया था और कभी अपडेट नहीं हुआ।
यह प्रमाणीकरण की सफलता दर में वृद्धि करेगा और बेहतर सेवा वितरण और रहने की सुविधा में वृद्धि करने में योगदान देगा। निवासियों के पास दो विकल्प हैं यदि उन्हें अपनी जनसांख्यिकीय जानकारी (नाम, जन्म तिथि, पता, आदि) को अपडेट करने की आवश्यकता है, वे इसे ऑनलाइन अपडेट सेवा का उपयोग कर सकते हैं या स्थानीय आधार केंद्र पर जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में मानक शुल्क लिया जाएगा।
आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि फ्री में कैसे बदलें?
- https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें।
- ‘Document Update’ चुनें और विकल्प पर क्लिक करें। आपका मौजूदा विवरण प्रदर्शित किया जाएगा।
- विवरण सत्यापित करें और अगले हाइपर-लिंक पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन लिस्ट से प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट चुनें।
- स्कैन की हुई प्रतियों को अपलोड करें और भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
3 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
4 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
8 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
9 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
10 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
11 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
12 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
12 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
13 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines