Online Shopping Rules: 1 सितंबर से महंगी हो सकती है ऑनलाइन शॉपिंग! लॉजिस्टिक्स कंपनी दिल्लीवरी ने बढ़ाए डिलीवरी चार्ज

Online Shopping News: 1 सितंबर से ऑनलाइन सामान मंगवाना महंगा हो जाएगा. लॉजिस्टिक्स कंपनी दिल्लीवरी ने डिलीवरी चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है.

Online shopping parcel delivery by courier service delivery charge hike

1 सितंबर से लागू हो रहे इन नए रेट्स की वजह से आगामी फेस्टिव सीजन (गणेश चतुर्थी, दिवाली) में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपको चेकआउट पेज पर थोड़ा ज्यादा डिलीवरी चार्ज या सामान के बढ़े हुए दाम देखने को मिल सकते हैं.

अगर आप भी त्योहारों के सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. 1 सितंबर से ई-कॉमर्स कंपनियों से सामान मंगवाना थोड़ा महंगा हो सकता है. देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी दिल्लीवरी (Delhivery) ने अपनी शिपिंग फीस बढ़ाने का फैसला किया है. इसका सबसे ज्यादा असर D2C (Direct-to-Consumer) ब्रांड्स और अंततः ग्राहकों की जेब पर देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

1 सितंबर से कितना बढ़ेगा डिलीवरी चार्ज?

कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, लॉजिस्टिक्स से जुड़े खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है. इस बदलाव के बाद एक्सप्रेस शिपमेंट (Express Shipment) के ल‍िए प्रति पार्सल 4 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज देना होगा. वहीं सरफेस शिपमेंट (Surface Shipment) के ल‍िए प्रति पार्सल 2 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगेगा. 500 ग्राम से अधिक वजन वाले सामानों की डिलीवरी लागत में लगभग 5% से 10% तक का इजाफा हो सकता है.

विज्ञापन

यह नया शुल्क मौजूदा डिलीवरी फीस के ऊपर अलग से जोड़ा जाएगा. वर्तमान में डिलीवरी का कुल खर्च पार्सल के वजन और दूरी (Distance) के आधार पर तय होता है.

विज्ञापन

किन कंपनियों और सामानों पर पड़ेगा असर?
दिल्लीवरी के इस फैसले का सबसे बड़ा असर डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स पर पड़ेगा जो अपनी वेबसाइट्स से सीधे ग्राहकों को सामान बेचते हैं. Mamaearth, boAt और Wakefit जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स D2C मॉडल पर काम करते हैं. कई D2C कंपनियां बहुत कम मार्जिन पर काम करती हैं. डिलीवरी खर्च बढ़ने पर ये कंपनियां या तो डिलीवरी चार्ज ग्राहकों से वसूलेंगी या फिर प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकती हैं.

त्योहारों से ठीक पहले क्यों बढ़े रेट्स?
आमतौर पर डिलीवरी कंपनियां अक्टूबर में दिवाली के आसपास रेट बढ़ाती हैं, लेकिन इस बार सितंबर से ही नए रेट लागू किए जा रहे हैं. इसके पीछे 3 मुख्य वजहें बताई गई हैं:

विज्ञापन

हवाई ईंधन (Aviation Fuel) की बढ़ती कीमतें: एयर कार्गो से सामान भेजने का खर्च बढ़ गया है.

ग्राउंड स्टाफ पर बढ़ता खर्च: लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में लगे कर्मचारियों की सैलरी और रखरखाव का खर्च बढ़ा है.

विज्ञापन

नेटवर्क में महंगाई का दबाव: पूरे सप्लाई चेन की लागत में इजाफा हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ