Online Payment via Aadhaar Card: “आधार कार्ड” एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत कई कामों के लिए पड़ती है। भारत में योजनाओं से जुड़ने से लेकर बैंकिंग सर्विस का लाभ उठाने तक के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। आधार कार्ड के जरिए पैसे निकालने के अलावा पेमेंट करना भी आसान होता है। जी हां, आधार का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी किया जा सकता है, लेकिन कैसे? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
आधार कार्ड से पेमेंट से लेकर पैसे ट्रांसफर करना आसान
आधार कार्ड से सिर्फ पेमेंट की सुविधा नहीं बल्कि पैसों को ट्रांसफर करने का भी ऑप्शन मिलता है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की ओर एक पेमेंट सिस्टम की सुविधा दी जाती है जिसे आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (Aadhaar Enabled Payment System) या AEPS भी कहा जाता है।
कैसे मिलता है AEPS की सुविधा का फायदा?
NPCI द्वारा आधार कार्ड के जरिए पेमेंट की सुविधा देने के लिए AEPS पेमेंट सिस्टम का लाभ दिया जाता है, जो एक तरह का बैंक आधारित मॉडल है। इसमें किसी भी बैंक के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (Business Correspondent) के माध्यम से डिजिटल भुगतान आसानी से किया जा सकता है। वैध आधार नंबर के साथ यूजर्स को AEPS पेमेंट की सुविधा मिल सकती है। इससे पेमेंट करने के लिए कियोस्क या माइक्रो एटीएम या मोबाइल ऐप की जरूरत होती है।
ये भी पढ़ें- Smartphone को चार्ज करने से खाली हो सकता है बैंक खाता! जानें क्या है Juice Jacking?
AEPS सर्विस के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी
- वैध आधार नंबर
- बैंक का नाम
- ट्रांजेक्शन टाइप
- बायोमेट्रिक जानकारी
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम में ये सर्विस शामिल
- पैसे निकालने की सुविधा
- पैसे जमा करने की सुविधा
- पेमेंट ट्रांजैक्शन की सुविधा
- C2B और C2G पेमेंट की सुविधा
- बैलेंस की जांच करने की सुविधा
- फंड ट्रांसफर करने की सुविधा
AEPS सर्विस का कैसे उठाएं लाभ?
आधार कार्ड से डिजिटल पेमेंट की सर्विस के लिए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के पास जाना होगा। यहां आपको आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम की जो सर्विस चाहिए होगी, वो सभी मिल जाएगी। ओपीएस मशीन के जरिए वो आपको पैसे निकालने या ट्रांसफर करने जैसी सुविधा दे सकते हैं। आधार कार्ड दिखाने के साथ बायोमेट्रिक डिटेल्स के माध्यम से बिना एटीएम कार्ड के बैंक बैलेंस, पैसे निकालने या भेजने जैसी सुविधा मिल सकती है। बस ध्यान रखें कि इस सुविधा का लाभ पाने के लिए आपका बैंक खाता, आधार कार्ड से जरूर लिंक होना चाहिए।
ये भी पढ़ें-: ऐसे आधार कार्ड पर 3 साल की जेल और 10 हजार रुपये का जुर्माना!
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
1 hr agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
3 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
4 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
6 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
8 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
8 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
9 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
10 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
20 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines