Onion Price Hiked in Delhi Mumbai: दिल्ली और मुंबई में प्याज की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं, जो नवंबर महीने में 5 साल में सबसे ज्यादा हैं। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली और मुंबई के थोक बाजारों में प्याज की कीमतें 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं।
पिछले कुछ दिन में कई बड़े शहरों में प्याज महंगा हुआ है, जिससे ग्राहक परेशान हैं। इन शहरों के थोक बाजारों में प्याज की कीमत 40-60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। कुछ शहरों में तो प्याज की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। पिछले कुछ ही दिनों में करीब 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी प्याज के दामों में हुई है।
यह भी पढ़ें:PMJAY Scheme: 5 लाख का इंश्योरेंस फ्री कैसे मिलेगा? जान लें आवेदन करने की प्रक्रिया
बेचने वालों और खरीदारों दोनों को रुला रहा
वहीं प्याज महंगा होने का असर घरों और उपभोक्ताओं की आदतों पर पड़ रहा है, जिससे थोक बाजारों में अस्थिरता बढ़ रही है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में नवंबर में प्रति किलो प्याज की कीमतें 5 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों ने जहां ग्राहकों की आंखों में आंसू ला दिए हैं।
वहीं बिक्री कम होने के कारण विक्रेताओं को बढ़ती कीमतों को पूरा करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। दिल्ली के बाज़ार में एक विक्रेता से बात की गई तो उसने बताया कि प्याज़ की कीमत मंडी में 60 से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो हो गई है। हम इसे मंडी से खरीदते हैं, इसलिए वहां से मिलने वाली कीमतें उस कीमत को प्रभावित करती है, जिस पर हम इसे बेचते हैं।
यह भी पढ़ें:कनाडा के वीजा को लेकर झटका, जानें भारतीयों पर फास्ट-ट्रैक VISA प्रोग्राम खत्म होने से क्या असर पड़ेगा?
विक्रेताओं-खरीदारों को दाम कम होने की उम्मीद
विक्रेताओं ने कहा कि महंगा होने से प्याज की बिक्री में कमी आई है, लेकिन लोग अभी भी इसे खरीद रहे हैं, क्योंकि यह रसोई का अहम हिस्सा है। प्याज की कीमत में सीजन के हिसाब से इसमें कमी आनी चाहिए थी। 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेच रहा हूं, लोग खरीदने में आनाकानी करते हैं। सरकार से अपील करता हूं कि कम से कम रोज़ाना खाई जाने वाली सब्जियों के दाम कम किए जाएं।
8 नवंबर तक दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में प्याज़ की कीमत 80 रुपये प्रति किलो रही। मुंबई के बाज़ारों समेत देश के कई राज्यों में प्याज़ की कीमत में उछाल आया है। मुंबई में एक खरीदार डॉ. खान ने बताया कि प्याज और लहसुन की कीमत कई गुना बढ़ गई है। यह दोगुनी हो गई है। इससे घर का बजट भी प्रभावित हुआ है। 360 रुपये में 5 किलो प्याज खरीदा है। उम्मीद है कि प्याज के रेट जल्दी कम हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:‘अगले 25 साल में 35 ट्रिलियन डॉलर वाली इकोनॉमी बन जाएगा भारत’; केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines